Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 23, 2022

डोंगरगांव में चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस को 22 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला

 डोंगरगांव में चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस को 22 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला



डोंगरगांव नगर की चौकी रोड नर्सरी के सामने डोंगरगाव गा

निवासी विकास दुबे पिता स्वर्गीय सुरेश दुबे ने 28 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व के रात्रि में हुई चोरी की रिपोर्ट डोंगरगांव थाने में दर्ज कराया गया था चोरी में अज्ञात चोरों ने घर पर ताला तोड़कर नगद 3 लाख व 6 लाख से अधिक सोना चांदी व अन्य जेवरात पार किया गया है महाशिवरात्रि पर्व के रात्रि में चोरी हुई घटना को लगभग 22 दिन से अधिक हो गए हैं परंतु स्थानी पुलिस इस मामले को लेकर अब तक कोई भी सुराग नहीं ढूंढ पाया है जिससे पुलिस की कार्यशैली पर कई प्रकार के सवाल उठ रहे हैं नर्सरी के सामने में मेन रोड स्थित विकास दुबे के मकान में कैमरा भी लगा हुआ है एक ओर इस इलाके में तीन से चार निर्माण धिन पक्के मकान भी बन रहे हैं साथ ही एक पेट्रोल पंप भी स्थित है उनके बावजूद अज्ञात चोरों ने बड़ी राशि व बड़ी जेवरात चुराने में कामयाब हो गए हैं इस चोरी पर घटना के बाद नगर में पुलिस के प्रति आक्रोश व उनके कार्य शैली पर भी कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं नगर के चौकी रोड स्थित हरिओम नगर में पिछले चार-पांच वर्षों में 25 से 28 बार चोरी हुई है लेकिन पुलिस को इन सभी चोरी में एक भी सफलता हासिल नहीं हुई है पुलिस सिर्फ कैमरा खंगाल रहा है पुलिस को इस मामले में जानकारी ली गई तो उनका जवाब मिला पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच कर रही है

रात्रि गश्त नहीं लगता पुलिस की

नगर व ग्रामीण क्षेत्र में पहले जैसे देर रात्रि में सप्ताह के हर दिन अलग-अलग जगह पर पुलिस की तैनाती गस्त लगाया जाता था परंतु अब पुलिस की गश्त टीम नहीं लग पाने के कारण अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद हो गए नर्सरी चौकी रोड व हरिओम नगर से स्थानीय पुलिस को रात्रि में पुलिस गश्त लगाने के लिए एक आवेदन भी दिया गया है परंतु आज तक किसी भी प्रकार का गस्त नहीं लगाया जा रहा है नगर में अज्ञात चोरों ने सूने घरों में ताला तोड़कर व फार्महाउस में सुनापन पाकर मोटर पंप जैसे अन्य सामानों को भी पार कर दिया है जिनका आज तक पुलिस को पता नहीं लग पाया है

नगर में अवैध कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है

नगर में पिछले कई महीनों से अवैध शराब जुआ सट्टा गांजा जैसे सामाजिक बुराई तेजी से फल-फूल रहा है नगर के विभिन्न वार्डों में अवैध शराब की बिक्री आसानी से हो रही है जबकि यहां पर देसी एवं अंग्रेजी शराब की सरकारी दुकान है सरकारी दुकान होने के बावजूद नगर में विभिन्न वार्डों में खुलेआम शराब की बिक्री की जा रही है जिस पर स्थानीय पुलिस की बड़ी कार्रवाई अब तक नहीं हुई है जिनके कारण नगर में आसानी से अवैध शराब की बिक्री हो रही है होली पर्व में सरकारी शराब दुकान बंद होने के बाद भी खुलेआम शराब की बिक्री हुई है चले लंबे समय से पुराना राइस मिल के पास कुमारपारा व मटीया रोड एवं अन्य जगह पर अवैध शराब की बिक्री होती है जिस की जानकारी एक एक आम जनता को है पुलिस इस जानकारी को अनभिज्ञ बता रही है स्थानीय पुलिस को इन सभी की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई भी बड़ी कार्यवाही नहीं हुई है इसलिए पुलिस की कार्यशैली पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं

इस संबंध में एसडीओपी अर्जुन कुर्रे का कहना है कि नगर में अवैध शराब व अन्य सामाजिक बुराई की शिकायत मिली है जिन पर शीघ्र ही बड़ी कार्यवाही की जाएगी।



सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad