शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का प्रशिक्षण सम्पन्न
पिथौरा-स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला संकुल केंद्र कौहाकुड़ा में संयुक्त रूप से शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया था।जो बुधवार 23 मार्च को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों को शाला का भौतिक विकास करना,बच्चों में दक्षता लाने में सहयोग करना, शाला प्रबंधन व विकास का गठन ,उसके कार्य तथा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रशिक्षक छबिराम पटेल एवं किरण ठाकुर द्वारा विस्तार से जानकारी देकर सदस्यों एवं पालकों को जागरूक किया गया।
सभी सदस्यों ने रूचि के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ सदस्य भानुराम ठाकुर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य जीवन अधूरा है। आज के परिपेक्ष्य में हर बच्चे को स्कूल में पढ़ाना आवश्यक है। ताकि बच्चों का सही ढंग से व्यक्तित्व विकास हो सके। प्रशिक्षण को सफल बनाने में प्रधानपाठक छबिराम पटेल,शिक्षक मोहितराम पटेल,किरण ठाकुर,ज्योति शुक्ला, रोहिणी सिन्हा, मुकेशकुमार सिन्हा एवं सदस्यों में मेलाराम ठाकुर,यशवंत दीवान,तिलकराम दीवान,सफ़राबाई ध्रुव,कांशीराम दीवान,हेमिन दीवान का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन शिक्षक मोहितराम पटेल ने किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.