अरपा नदी से अवैध रेत परिवहन रोकने के लिए महिलाओं ने कलेक्टर से की मांग
सी एन आई न्यूज़ बेलगहना रिपोर्टर बैजनाथ पटेल
छत्तीसगढ़ सरकार के आदेश के बावजूद भी अवैध रेत परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है जिसे रोकने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने जिला कलेक्टर को जिम्मेदारी दिया है इसके बावजूद भी रेत की अवैध परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है
इसी कड़ी में आज बिलासपुर जिला की ग्राम पंचायत सोढा खुर्द की महिलाओं ने अरपा को बचाने के लिए एकजुट होकर बिलासपुर जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत की है
महिलाओं का कहना है की इस क्षेत्र सोडा, छतौना, पहनदा, कोंचरा, तथा आस पास के लोगों का आय का साधन खेती है केवल खेती पर आश्रित है और खेती पानी के बिना असंभव है जिस प्रकार आज अरपा नदी सोडा घाट से रेत निकालने से भू जल स्तर नीचे गिरते जा रहा है जिससे आसपास के कुएं तालाब सूख रहे हैं जिससे लोगों मैं जल संकट की स्थिति बना है अरपा जीवनदायिनी को बचाने के लिए आज सोढा की महिलाओं ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत की है और उचित कार्यवाही की मांग किए




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.