खैरागढ़ उपचुनाव में प्रत्याशी की घोषणा में कांग्रेस रही आगे,
यशोदा वर्मा होंगी कांग्रेस प्रत्याशी, भाजपा से कोमल जंघेल की मिली टिकट ,
कांग्रेस नें समाज को साधनें के साथ महिला चेहरें पर खेला बड़ा दांव,
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में यशोदा ने भरा नामांकन
खैरागढ़ । खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए यशोदा वर्मा कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी होंगी। मंगलवार को दोपहर में जिस समय यशोदा वर्मा अपने लिए नामांकन फार्म खरीदनें जिला मुख्यालय पहुँची उसी दौरान दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय से उनके नाम की घोषणा हूई । यशोदा वर्मा फिलहाल ब्लाक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ ग्रामीण की अध्यक्ष है। पिछले पखवाड़े भर से चल रहे दावेदारों की उथलपुथल पर भी अब घोषणा के बाद विराम लग गया। यशोदा वर्मा ने प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कहा कि पार्टी नें एक आम कार्यकर्ता कों जिम्मेदारी दी है। सभी कार्यकर्ता मिलकर इसे सफल बनाएगें । यशोदा वर्मा कांग्रेस से दूसरी महिला प्रत्याशी होंगी ।इससे पहले विधानसभा का प्रतिनिधित्व रानी रश्मिदेवी सिंह ने भी कांग्रेस विधायक बनकर किया था ।
दो दर्जन दावेदारों पर भारी पड़ा सर्वे
कांग्रेस प्रत्याशी बननें दो दर्जन से अधिक दावेदारों ने अपना आवेदन पार्टी में दिया था । कांग्रेस ने दावेदारी के लिए सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नाम तय करने की बात कही थी। कांग्रेस की ओर से तीन से अधिक संगठन प्रत्याशियों के नामों का सर्वे भी विधानसभा स्तर पर कर रहे थे। इसमें यशोदा वर्मा सब पर भारी पड़ गई । यशोदा वर्मा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष होनें के साथ साथ लोधी समाज को महिला जिलाध्यक्ष है । क्षेत्र में उनकी लगातार सक्रियता बनी हुई है। सामाजिक सहित राजनितिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें प्रत्याशी बनाने में अहम भूमिका निभाई है ।
23 साल पहले सरपंच से शुरू किया सफर
यशोदा वर्मा ने अपना राजनितिक जीवन 23 साल पहले 1999 में ब्लाक के ग्राम पंचायत देवारीभाठ सरपंच बनकर शुरू किया था । इसके बाद लगातार संगठन में सक्रिय रही। 2014 में पंचायत चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सत्ता होने के बाद भी यशोदा वर्मा क्षेत्र 5 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थी। यशोदा वर्मा पिछले विधानसभा चुनाव में भी प्रमुख दावेदार के रूप में सामने आई थी । कांग्रेस ने पूर्व विधायक गिरवर जंघेल को दुबारा मैदान में उतारा था। लेकिन बूरी तरह हार के चलते इस बार उनकी दावेदारी कमजोर पड़ गई। और कांग्रेस नें युवा, नए और महिला चेहरे पर दांव लगाना मुनासिब समझा ।
कांग्रेस की घोषणा के एन पहलें यशोदा वर्मा राजनांदगांव स्थित जिला कार्यालय में अपने लिए नामांकन फार्म खरीदनें पहुँची थी । इस दौरान ही उन्हें प्रत्याशी बनाए जानें की जानकारी मिली। बातचीत में यशोदा वर्मा ने कहा कि आम कार्यकर्ता के रूप में वे कांग्रेस के लिए कार्य करती रही है । प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस ही प्रदेश में आम लोगों और किसानों की हितैषी है । विधानसभा की जनता तक प्रदेश सरकार के विकास कार्यों, योजनाओं को लेकर जाएगें। वर्मा ने कहा कि पूरे विधानसभा में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है जिसका लाभ उन्हें जरूर मिलेगा और विधानसभा की जनता सरकार के कार्यों पर मुहर लगाएगी ।
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में यशोदा ने भरा अपना नामांकन
कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा आज अपना नामांकन दाखिल किया ।इस दौरान नामांकन रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत सहित कई मंत्री, विधायक जिलें भर के कांग्रेसी जनप्रतिनिधिगण, विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे । नामांकन रैली में विधानसभा स्तर पर साल्हेवारा, गंडई, छुईखदान, खैरागढ़ सहित ग्रामीण इलाकों के कांग्रेसी भी राजनांदगांव पहुँचें।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.