एलसीआईटी कालेज के खिलाड़ी विनय साहू ने किकबॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
एलसीआईटी कालेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस बोदरी बिलासपुर के किकबॉक्सिंग खिलाड़ी विनय साहू ने अपने वजन वर्ग में गोल्डमेडल जीता इस सम्बंध में जानकारी देते हुए क्रीड़ा अधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया कि शासकीय ई पी जी महाविद्यालय कोरबा कि मेजबानी में आयोजित किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में एलसीआईटी के खिलाड़ी विनय साहू बी ए एल एल बी प्रथम वर्ष के छात्र ने - 74 किलोग्राम वर्ग में गोल्डमेडल जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है गोल्डमेडल जितने के कारण अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की किकबॉक्सिंग टीम में विनय साहू का चयन हुवा है विनय ने अंतर परिक्षेत्र स्तरीय किकबॉक्सिंग - 74 किलोग्राम वर्ग में विभिन्न महाविद्यालय से आये हुवे खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हुवे जिनके कारण एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस बोदरी बिलासपुर के किकबॉक्सिंग खिलाड़ी विनय साहू का चयन हुवा है अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर की किकबॉक्सिंग टीम में चयन होने पर महाविद्यालय के संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन उप संस्था प्रमुख अंकित जैन निर्देशक डॉ. पीयूष कांत पांडेय प्राचार्य डॉ. अर्चना शुक्ला, उपप्राचार्य अभिनव पाल, प्राचार्य इंजीनियरिंग विभाग डॉ. श्रुति राठौर, उपप्राचार्य इंजीनिरिंग विभाग शुभी श्रीवास्तव , साइंस विभाग प्रमुख अभिषेक केशरवानी, लॉ विभाग प्रमुख अभिनव प्रधान, कॉमर्स विभाग प्रमुख शेख आदिल डल्ला, कला विभाग प्रमुख उमेश पटनायक, नीरज सोनी, शैलजा रेड्डी, अमित सोनी आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.