रतनपुर के रमचंदा के जंगलों में क्यों नहीं थम रही, अवैध कटाई किसकी शय पर हो रहा है अवैध कटाई
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर.....कोरबा भावर में रमचदा के जंगलों में नीलगिरी के प्लाट में अवैध कटाई जोर- शोर से चल रहा है,जिस पर वन विभाग कोई कार्यवाही करती नजर नहीं आ रही है.इस प्रकार लगता है कि जिस तरह से अवैध कटाई जारी है कुछ दिनों में पूरी नीलगिरी की प्लाट ही समाप्त हो जाएगा,इस पर प्रशासन को हजारों रुपए की भी चुना लग जायेगी. जिस पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर अवैध कटाई जोरों से चल रही है इन क्षेत्रों में वन कटाई जोरों पर है लेकिन यहां के अधिकारियों से पूछने पर गोलमोल जवाब देते नजर आते हैं इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसके शय पर यह कटाई हो रही है. साथ ही ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि इन क्षेत्रों के गांव के कई लोगों के पास मिनी आरा मशीन रखा गया है जिससे कीमती लकड़ियों की चिराई कर जंगलों की सफाई कर रहे हैं.आखिरकार किस के निशाने पर हो रहा है जंगलों की अंधाधुंध कटाई? कौन कर रहा है इन लोगों की मदद ?.जल्द ही, पर्दाफाश होगा

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.