भ्रष्टाचार में लिप्त सीईओ बीएमओ सचिव हटाने के बाद सरपंच हटाने में भी कामयाब हुई शिवसेना : ईश्वर प्रसाद निषाद
भैंसा सरपंच यशवंत बघेल पदमुक्त धारा 40 में पाए गए दोषी
सिमगा ब्लाक में ग्राम पंचायत भैंसा के सरपंच यशवंत बघेल को धारा 40 के तहत दोषी पाए जाने पर एसडीएम टीआर महेश्वरी द्वारा पद से मुक्त किया गया। आपको बता दें कि इस मामले पर ग्रामीणों ने उपसरपंच हरिश वैष्णव के नेतृत्व में शिवसेना संतोष यदु को सहायता के लिए लिखित आवेदन दिए थे। मामले पर जनपद पंचायत से जांच टीम 24.12.2021 को भैंसा पंचायत पहुंचे सरपंच सचिव उपसरपंच के बयान व दस्तावेज के साथ जांच अधिकारी द्वारा एक हफ्ते में सुनवाई करने बात कही थी। जो ढाई महीने लेट लतीफी होने पर शिवसेना ने एसडीएम को जल्द सुनवाई करे
अन्यथा मजबुरन ग्रामीणों के साथ आंदोलन करने ज्ञापन दिया। शिवसेना का लेटरहेड पहुंचते ही एसडीएम दफ्तर में हड़कंप मच गया। जांच में सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत की सुचना निर्धारित समयावधि में पंचों को नहीं दी जाती,बिना पंचायत प्रस्ताव पारित राशि का दुर्पयोग किया गया, कोविड 19 का खर्च आहरण कर ग्रामवासियों को कोई सुविधा नहीं दिये,सर्व सम्मति से पारित प्रस्ताव को अनदेखा कर जो प्रस्ताव पारित नहीं है उन्हें किया जाता है, जनहित में न कर स्वहित में कार्य किए है, घोर अनियमितता की गई है। जांच में सही पाए जाने पर सरपंच यशवंत बघेल को पद से हटाया गया।उपसरपंच हरिश वैष्णव ने कहा कि यह जीत ग्रामवासियों व सच्चाई की जीत है जिसने प्रत्यक्ष - अप्रत्यक्ष रूप से साथ दिया खासकर शिवसेना का आभार व्यक्त है। शिवसेना से जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद ने बताया कि लेट लतीफी होने पर हमने जिलाध्यक्ष संतोष यदु जी के मार्गदर्शन पर जल्द सुनवाई करने ज्ञापन दिये थे जिसपर एसडीएम ने सुनवाई की पुर्व में जनपद सीईओ, बीएमओ, पंचायत सचिव को भ्रष्टाचार करने पर भी शिवसेना के दबाव से हटाया गया था। आज भ्रष्टाचारी सरपंच को जनहित में हटाया जाना गांव की जीत हुई है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.