बजट में मिला खैरागढ़ को स्वास्थ्य सुविधा में बड़ा तोहफा
खैरागढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल निर्माण हुआ बजट में शामिल
मुख्यमंत्री नें की घोषणा, सर्वसुविधायुक्त अस्पताल से स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी बढ़ोत्तरी
I
खैरागढ़ । भूपेश सरकार के बजट में खैरागढ़ को आखिरकार 50 बिस्तर अस्पताल भवन की स्वीकृति मिल गई है। ढाई साल पूर्व ही अपने लोकवाणी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल खोलें जाने की घोषणा की थी। लेकिन कोरोना सहित अन्य कारणों से लगातार मामला टल रहा था। खैरागढ़ में फिलहाल सिविल अस्पताल संचालित है। लेकिन यहाँ व्यवस्था सहित अन्य सेटअप पूरानें अस्पतालों के तर्ज पर ही चल रहे है। बुधवार को प्रदेश सरकार के बजट भाषण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल बनानें प्रस्ताव को बजट में शामिल कर इसकी घोषणा की । इसकी घोषणा होतें शहर में सोशल मीडिया में बधाईयों का तांता लग गया ।
इलाकें का सबसे बड़ी अस्पताल
खैरागढ़ स्थित सिविल अस्पताल इलाके का सबसे बड़ा अस्पताल है। खैरागढ़ शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में रोजाना यहाँ मरीज अपना इलाज कराने पहुंचते है। इसके अलावा सिविल अस्पताल में संस्थागत प्रसव के मामलें सबसे ज्यादा आतें है । खैरागढ़ के अलावा, छुईखदान, गंडई, साल्हेवारा सहित आसपास के जालबांधा, बाजार अतरिया, घुमका जैसे इलाकों से भी मरीज इलाज के लिए पहुँचतें है । सिविल अस्पताल में रोजाना ओपीडी में ढाई सौ से अधिक मरीज पहुँचतें है । यहाँ संस्थागत प्रसव की संख्या में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। कोरोना काल में भी यहाँ पदस्थ चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा अविस्मरणीय रही । अर्से से यहाँ सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की मांग हो रही थी । ढाई साल पूर्व लोकवाणी कार्यक्रम में भूपेश बघेल ने स्थानीय नागरिक नासिर मेमन की मांग पर यहाँ 50 बिस्तर अस्पताल का निर्माण करानें घोषणा की थी। अब बजट में शामिल होने के बाद इसके निर्माण की प्रक्रिया पूरी होनें के साथ इसके धरातल पर उतरने की उम्मीद बढ़ गई है ।
15 करोड़ से अधिक की लागत
शहर में 50 बिस्तर अस्पताल के लिए कागजी कार्यवाही भी प्रशासनिक तौर पर पूरी हो चुकी है। अस्पताल के नए भवन के लिए लगभग 15 करोड़ 64 लाख रू का प्रस्ताव कलेक्टर ने शासन स्तर पर भेजा था। लोकनिर्माण विभाग ने इसका प्राकलन तैयार किया है। सिविल अस्पताल परिसर में जगह कम पड़ने पर 50 बिस्तर अस्पताल का निर्माण नए जगह पर होना भी प्रस्ताव में शामिल है।
चिकित्सकों के आवास तैयार
सिविल अस्पताल में भी प्रदेश सरकार में चिकित्सकों के नए आवास स्वीकृत किए थें। जिसमें से आधे से ज्यादा आवासों का निर्माण भी पूर्ण कर लिया गया है। पुरानें बीएमओं आवास के पास भी दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के प्रयास से आवास निर्माण के लिए अतिरिक्त स्वीकृति मिल पाई थी जिसका निर्माण कार्य फिलहाल जारी है 150 बिस्तर अस्पताल निर्माण होनें से शहर सहित क्षेत्र को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी राहत मिल पाएगी।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.