बिलासपुर में महिला पंच ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
जानकारी के अनुसार ग्राम रहंगी निवासी लक्ष्मी कुशवाहा (35) गांव में वार्ड क्रमांक 12 की पंच थी। वह अपने तीन बच्चों 14 साल, 10 साल और 7 साल के साथ गांव में अकेली रहती थी। करीब चार साल पहले उसका पति छोड़कर कोरबा चला गया था। वह पत्नी और बच्चों से मिलने भी नहीं आता था। इसी बीच महिला का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से हो गया। कुछ दिन पहले ही लक्ष्मी को युवक ने बताया कि उसकी शादी किसी अन्य लड़की से होने वाली है।जांच के दौरान पुलिस को महिला का मोबाइल मिला है। महिला की आत्महत्या की वजह जानने के लिए पुलिस ने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया है। हालांकि, पुलिस को शक है कि प्रेमी युवक के दूसरी जगह शादी तय करने के चलते ही महिला ने आत्महत्या की होगी। युवक पर लक्ष्मी शादी नहीं करने के लिए दबाव बना रही थी। महिला के 14 साल, 10 साल और 7 साल के तीन बच्चे हैं। अपनी मां की मौत के बाद बच्चे नानी के पास हैं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.