महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं यह न सोचे कि शहरी गोठान केवल गोधन संरक्षण के लिए है। शासन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक प्लेटफार्म तैयार किया है। गोबर से खाद, छेना, गो काष्ठ तैयार कर मुनाफा कर सकती है।...
रिसाली नेवई व रूआबांधा के बाद रिसाली निगम प्रशासन ने दूरस्थ वार्ड डुंडेरा में किसानों से गोबर खरीदना शुरू कर दिया है। मंगलवार को महापौर शशि सिन्हा गोठान पहुंची और गोबर खरीदी का शुभारंभ किया। महापौर ने विधिवत गोठान संचालन के लिए महिला समूहों को अधिकृत किया।
इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं यह न सोचे कि शहरी गोठान केवल गोधन संरक्षण के लिए है। शासन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक प्लेटफार्म तैयार किया है। गोबर से खाद, छेना, गो काष्ठ तैयार कर मुनाफा कर सकती है।
उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे पहले पशुपालक किसान का पंजीयन करे। इसके बाद वे पशुपालक किसान से नियमित गोबर खरीदी करे। और जीवकोपार्जन के लिए गोबर से सामान तैयार करे। इस अवसर पर एमआईसी सद्स्य सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, पार्षद रोहित धनकर, डाॅ सीमा साहू, पूर्व एल्डरमेन तरूण बंजारे आदि उपस्थित थे।
महिलाएं करेंगी मछली पालन
निगम प्रशासन ने महिलाओं को स्व रोजगार उपलब्ध कराने गोठान को तीन हिस्सों में बाटा है। एक हिस्से में गोधन मालिकों से गोबर खरीदकर खाद बनाने का काम किया जाएगा। वही दूसरे हिस्से में सब्जी की खेती करने जगह आरक्षित किया गया है।
इसके अलावा परिसर में एक डबरी का निर्माण भी किया गया है, जिसमें महिलाएं मछली पालन करेंगी।
40 महिला सद्स्य जुड़ी
निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि आजीविका मिशन के माध्यम से पहले महिला समूह का गठन किया गया। इसके बाद गोमती स्वसहायता समूह को गोबर खरीदने व गोबर से खाद बनाने अधिकृत किया गया है।
इसी तरह परिसर में खेती करने मां लक्ष्मी स्वसहायता समूह को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा हिना स्वसहायता समूह मछली पालन करेंगी। उन्होंने बताया कि गोठान में महिलाओं को स्वालंबी बनाने कुल 40 महिला सद्स्यों को जोड़ा गया है।
------------------------------------------------------------
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.