अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ने भी गीत गुनगुनाये,होली मिलन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओ की जमकर भागीदारी देखने को मिली...
दुर्ग /जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार को शाम 4 बजे से जिला न्यायालय प्रांगण में किया गया जिसमे समस्त न्यायाधीश ,कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से प्रारंभ करने उपरांत अतिथियों का स्वागत संघ के पदाधिकारियों द्वारा सब्जी की माला व टोपी पहना कर किया गया ,
कार्यक्रम के दौरान संघ की अध्यक्ष नीता जैन व सभी पदाधिकारियो ने अधिवक्ताओ व सभी न्यायाधीश का गुलाल लगाकर पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दी गई वही मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ने सह्रदयता से हर एक वकील के पास जाकर गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी
पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ने भी गीत गुनगुनाये ,होली मिलन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओ की जमकर भागीदारी देखने को मिली
जिसमे , महिला अधिवक्ता अनामिका गुहा द्वारा गीत,ऋतु मानिकपुरी द्वारा सोलो डांस,अनुराधा बक्शी द्वारा कविता,उषा भारती द्वारा गीत,व अनामिका गुहा,मीनाक्षी,ऋतु मानिकपुरी,स्मिता त्रिपाठी,विनीता साहू,प्रतिमा चंचल,ललिता जोशी,रेखा मिश्रा,सुधा के द्वारा ग्रुप डांस,मोनिका सिंह ,
नागेन्द्र शर्मा रविशंकर मानिकपूरी के द्वारा ग्रुप डांस व टी एल चौधरी द्वारा हास्य प्रहसन की प्रस्तुति दी गई ,कार्यक्रम को मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव संघ की अध्यक्ष सुश्री नीता जैन,सहितअन्य ने संबोधित कर होली की शुभकामनाएं दी ,
मुख्यातिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए श्री श्रीवास्तव ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व पुराने गिले शिकवे भुलाकर सबको गले लगाने की शिक्षा देता है,अतिथि राज्य सभा सांसद सुश्री पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि होली का यह पर्व समाज को एक कड़ी में जोड़ता है।
इस अवसर पर उन्होंने 10 एयर कंडीशनर व कूलर देने की घोषणा की, कार्यक्रम का संचालन सचिव रविशंकर सिंह ने किया कार्यक्रम में लोक अभियोजक बाल मुकुन्द चंद्राकर,निगम के नेता प्रतिपक्ष पार्षद अजय वर्मा,
संघ के पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी,सुनीता कसार,कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल,सह सचिव कृष्ण राज चंदेल,द्रोण ताम्रकार, कुलेश्वर साहू,अशोक सिन्हा,आशीष शुक्ला,चन्द्रकला साहू,उषा भारती साहू,अमर जैन,आकाश कश्यप,जमील अहमद,सुदर्शन महलवार, संतोष वर्मा,
पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर सिंह,गुलाब सिंह पटेल,रमेश शर्मा,आर एस यादव ,उत्तम चंदेल,चेतन तिवारी,उत्तम चौधरी,प्रकाश शर्मा,अजीत सिंह राजपूत,कौशल किशोर सिंह,सलिल झा,ब्रजेश शुक्ला,गौरी चक्रवर्ती,आशीष तिवारी,,मनोरमा कसार, साधना शुक्ला,रश्मि खंडेलवाल,निशाद गुल,
सुधा वर्मा,रोहित सिंह राजपूत,रियाज कुरैशी,विनोद देवांगन,साकेत मिश्रा,किशोर यादव,रसीद खान,नीरज गुप्ता,नीरज सिंह राठौर,सहित बड़ी संख्या में समस्त न्यायाधीश व अधिवक्ता उपस्थित थे
यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी मो.दानिश परवेज़ व मनोज मिश्रा ने दी है।
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.