बेलगहना पुलिस की सकारात्मक कार्यवाही
बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा के साथ अविनाश मिश्रा
बेलगहना बेलगहना चौकी क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता से इन दिनों शांति व्यवस्था दुरुस्त नजर आ रही है। बेलगहना मुख्य बाजार चौक में बेतरतीब खड़े वाहनों को लेकर व्यवस्था बिगाड़ने वालों की ली गई क्लास। क्षेत्र के लोग कार्यवाही को लेकर बेलगहना पुलिस की बड़ाई करते नहीं थक रहे।
आज बाजार रोड पर बेतरतीब खड़ी यातायात अवरुद्ध करती गाड़ियों खासकर बाइक्स पर की गई कार्यवाही में 10 गाड़ियों का चालान काटा गया। चौकी प्रभारी अजय वारे ने चर्चा के दौरान बताया कि बाजार में यातायात व्यवस्था सही करने इस प्रकार की कार्यवाही की गई।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.