जिला बलौदा बाजार सिमगा हथबन्द विद्यार्थी पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए मेहनत करें।हमारे मुख्यमं त्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है
सिमगा हथबन्द बोर्ड में प्रदेश में जो मेरिट में प्रथम आए गा उसे एक लाख रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी मैं चाहता। हूं की इस स्कूल से बच्चे पूरे प्रदेश में अव्वल आए।यह विचार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हतबंद में सरस्वती निः शुल्क सायकल वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राकेश वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत बलोदाबाजार ने व्यक्त किए।कक्षा नवमी के 105छात्राओं को सायकल वितरण किया गया।
इस अवसर पर सरपंच विद्या वर्मा की मांग पर अंचल वासियों के लिए एंबुलेंस प्रदान करने की घोषणा की।उन्होंने छात्राओं से रूबरू चर्चा कर कहा की इस योजना से लड़कियों की उपस्थिति बढ़ी है।इस अवसर पर सरपंच विद्या वर्मा, उप सरपंच अशोक दुबे, शाला विकास समिति के अध्यक्ष सरिता जांगड़े, उपाध्यक्ष संतोष दीवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्द्र शेखर साव,शाला विकास समिति के सदस्य रामसूधार जांगड़े, पुरान ठाकुर,संस्था के प्रभारी सी के नायक, हेडमास्टर मुबारक हुसैन,योगेश त्रिवेदी, विपेश साहू,कांग्रेसी नेता सुरेश यादव ,सुभाष मिश्रा,आलोक दीवान,योगेश नेताम,शम्मी टंडन ,स्काउट दल नायक आयुष साहू,योगिता वर्मा,सहित विद्यालय के स्टाफ उपस्थित थे।इस अवसर पर राज्यपाल पुरस्कार विजेता भुवन निर्मल कर का मुख्य अतिथि ने सम्मान किया।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक प्रकाश पाल की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.