ग्रामीण जागरूकता अभियानजानबो त बचबो* के तहत आयोजित कार्यक्रम ।चौकी बेलगहना के ग्राम केंदा में चलाया गया ग्रामीण जागरूकता अभियान
अभियान के दौरान पंचायत के करीबन 700-800 लोगों किया गया जागरूक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारुल माथुर के निर्देशन पर चलाए जा रहे ग्रामीण जागरूकता अभियान जानबो त बचबो अभियान की शुरुआत रतनपुर से की गई थी। उसी कड़ी में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रोहित झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में चौकी बेलगहना क्षेत्र के केंदा में ग्रामीण जागरूकता अभियान चलाया गया**
विवरण - साधारणतः ग्रामीण परिवेश के लोग भोले भाले होते हैं, जो ठगो द्वारा अलग-अलग तरीकों से उनके साथ हो रहे अपराधो के बारे में जागरूक नहीं होने से अक्सर ठगी के शिकार होते रहते हैं। उनको जागरूक करने वरिष्ठ कार्यालय द्वारा ग्रामीण जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत आज इस अभियान के दौरान ग्राम पंचायत केंदा के ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के ठगी, अपराध, उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया गया इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच,उप सरपंच, बुजुर्ग सदस्य, महिलाएं,पुरुष, युवा, बच्चे जिन्होंने इस अभियान से जुड़कर कर विभिन्न अपराधों से बचने के बारे में जानकारी प्राप्त किया एवं इस तरह के अभियान हमेशा कराए जाने की अपील की।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.