Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 2, 2022

अनुविभागीय अधिकारी को सम्मानित कर दी गयी विदाई...।

 


अनुविभागीय अधिकारी को सम्मानित कर दी गयी विदाई...।


 जिला कोरिया जल संसाधन विभाग बैकुंठपुर से सेवानिवृत्त होने वाले अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर श्री ए.के. पाण्डे को शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर उन्हें  विभाग के अधिकारियों द्वारा भाववीनी विदाई दी गई। जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर  के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।



विभाग के रेस्ट हाउस  में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियाें ने श्री ए के पांडेय जी के कार्याें की सराहना की। जल संसाधन विभाग में 41 वर्ष की नौकरी में उन्हाेंने 37  वर्ष तक राज्य विभाजन के पूर्व से ही कोरिया जिले में अपनी सेवाएं दी। क्षेत्र के कई प्रमुख जलाशयों के निर्माण में उनकी भूमिका रही। वही विदाई समारोह में विभाग के कर्मचारियों के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी भी काफी संख्या में उपस्थित रहे ।


जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस के दुबे  ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव विभाग  को लाभान्वित किये हैं  तथा अपने कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं व्यवहार  कायम कर आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किये । अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी  के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईष्वर से कामना की ।


*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*

*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad