Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 4, 2022

पांच दिवसीय रूख्खड़ बाबा महोत्सव का रंगारंग समापन

 पांच दिवसीय रूख्खड़ बाबा महोत्सव का रंगारंग समापन



नर्मदा जल के साथ पदयात्रा से शुरू हुए महोत्सव का भंडारें के साथ हुआ समापन


भोलेनाथ की बारात के साथ निकली भव्य शोभायात्रा का शहर में जगह जगह स्वागत


खैरागढ़ । शहर के राजफेमली स्थित रूख्खड़ बाबा मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय रूख्खड़ स्वामी बाबा महोत्सव का गरिमामय समापन बुधवार को भोग भंडारे के साथ संपन्न हुआ। रूख्खड़ स्वामी बाबा महोत्सव की शुरूआत 26 फरवरी को खैरा नर्मदा के कुंड से नर्मदा जल लेकर शहर पहुँचें शिवभक्तों की पदयात्रा के साथ हुई थी । पदयात्रा में गंडई, साल्हेवारा, पैलीमेटा, नर्मदा सहित आसपास के शिवभक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए थें। खैरागढ़ पहुँचनें पर नर्मदा का जल लेकर पहुंचें शिवभक्त कावंरियों का शहर में जगह जगह स्वागत किया गया । सिविललाइन स्थित साईधाम में रूखड़ स्वामी समिति की अगुवाई में शिवभक्तों के पैर पखारे गए। शहर भ्रमण के दौरान जगह जगह स्वागत कर फूल बरसाए गए । रूख्खड़ स्वामी बाबा समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ नर्मदा के जल से रूखंड स्वामी बाबा मंदिर में जलार्चन के साथ शुरू हुआ था ।


सेवा धर्म सम्मान, पार्थिव शिवलिंग, रूदीगण निर्माण


रूखंड स्वामी महोत्सव के तहत दूसरे दिन क्षेत्र की विशेष सेवा दे रही रामायण मंडलियों, मानसगान समितियों, धर्मरक्षकों का रूख्खड़ बाबा स्वामी समिति की ओर से मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मान किया गया । इस दौरान भी बड़ी संख्या में समितियों


के सदस्य और धर्मरक्षक जूटें । तीसरे दिन महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पार्थिव शिवलिंग सहित रूद्रीगण निर्माण का कार्यक्रम दिनभर चला। इसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त और आयोजन समिति के सदस्य शामिल हुए । I


महाशिवरात्रि पर द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन के साथ निकली शिवबारात


महाशिवरात्रि पर्व पर महोत्सव के चौथें दिन रूखड़ बाबा मंदिर में द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसमें बड़ी संख्या में समिति सदस्य और शिवभक्त जूटें, दिनभर चले कार्यक्रम के बाद रूखड़ बाबा की भव्य शोभायात्रा पारंपरिक वादययंत्रों, शिव भजनों और लोगों की उपस्थिति में शहर भ्रमण के लिए निकली । इस दौरान भगवान भोलेनाथ की बारात भी साथ चली जिसमें सैकड़ों लोग बाराती बनें। शोभायात्रा और शिवबारात नगर का भ्रमण कर वीरेश्वर महादेव मंदिर पहुँची । जहाँ शोभायात्रा का विधिवत समापन और पूजन हुआ। इस दौरान धर्मयात्रा के तहत हनुमान मंदिर राजफैमली में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ समिति द्वारा किया गया । बुधवार को रूखखड स्वामी बाबा महोत्सव का समापन भोग और भंडारों के साथ हुआ । इसमें भी बड़ी संख्या में शिवभक्त, जनप्रतिनिधि सहित नागरिक शामिल हुए । आयोजन समिति कीओर से पांच दिवसीय महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सहयोगियों, शिवभक्तों सहित समिति के सदस्यों का आभार जताया गया ।

*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad