गन्ना किसानों को बकाया राशि भुगतान करने जिला भाजपा अध्यक्ष केसी पवार व जिपं सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने एमडी से की चर्चा
गुण्डरदेही । बालोद जिले के गन्ना उत्पादक किसानों को खरीदी पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी फसल विक्रय का भुगतान नहीं होने से किसानों में खासी नाराजगी है गन्ना किसान भुगतान नहीं होने से खासे परेशान हैं। विगत वर्ष में विक्रय किए गए गन्ना उत्पादक किसानों का भुगतान नहीं होने के कारण अब क्षेत्र के किसान गन्ना की खेती से मोह भंग हो गया है और गन्ना की खेती का रकबा घट रहा है। बालोद जिले के करकाभाट स्थित मां दंतेश्वरी सहकारी शक्कर कारखाना में भी उत्पादन में भी कमी आएगी और उन्हें उत्पादन बढ़ाने हेतु अन्य जिला कवर्धा व बेमेतरा पर आश्रित होना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पावर व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर सहित अन्य पदाधिकारियों ने करकाभाट सहकारी शक्कर कारखाना पहुंच कर वहां के प्रबंधक निदेशक से शीघ्र भुगतान करने की मांग की व किसानों की मंशा से अवगत करवाया साथ ही भुगतान में विलंब पर गहरी नाराजगी जाहिर की व प्रबंधक निदेशक राठिया व जनरल प्रबंधक देवांगन से चर्चा कर 10 दिनों के भीतर गन्ना उत्पादक किसानों को भुगतान जारी करने अन्यथा 13 मार्च से किसानों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने की बात कहते हुए चेतावनी भी दी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि सहकारी शक्कर कारखाना के अधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण ही आज किसान परेशान हो रहे हैं गन्ना किसानों को कुल मिलाकर 9 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाना था जिसमें अभी तक सिर्फ साढ़े चार करोड़ रुपए ही जारी किए गए हैं। जब पूर्व से ही यह पता था कि 9 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाना है तो अधिकारियों ने भुगतान की व्यवस्था क्यों नहीं की आज किसान परेशान हो रहे हैं व उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है यह किसकी जिम्मेदारी है। जिस बैंक के माध्यम से भुगतान करना सुनिश्चित है वहा की प्रक्रियाओं को अग्रिम रूप से पूर्ण करना चाहिए। जिस पर दंतेश्वरी सहकारी शक्कर कारखाना के अधिकारियों ने शीघ्र भुगतान करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान बालोद भाजपा जिलाअध्यक्ष कृष्णकांत पवार लोकेश श्रीवास्तव सांसद प्रतिनिधि दयाराम सिन्हा आदि मौजूद थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.