सुकमा से संजय सिंह भदौरिया
मो-9424222500
पाकेला के ग्रामीणों ने सही समय में राशन वितरण न करने की शिकायत की
उचित मूल्य राशन दुकान पृथक करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।
*पूर्व में भी कलेक्टर को की थी शिकायत नहीं हुई अबतक कार्यवाही
भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता दीपिकाशोरी ने जिला प्रशासन पर लगाया निष्क्रियता का आरोप
पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने की सरपंच को बर्खास्त करने की मांग
किस पर करें ग्रामीण भरोसा जिला प्रशासन पर उठ रहा सवाल
आज छिन्दगढ़ ब्लाक के पाकेला के ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट पहुंच कर उचित मूल्य राशन दुकान के सैल्समेन के खिलाफ हुए लामबंद विगत दो वर्ष से ग्रामवासियों को सही राशन वितरण नहीं देने का आरोप लगाया है, दर्जनो ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत करते कहा कि विगत दो वर्षों से अधिकांश कार्डधारकों को समय पर चावल वितरण नहीं किया जाता है, ग्रामीण ने बताया है कि पाकेला आश्रित पारा /टोला पेदापारा, बुटारास, मंगीतोंग , सिन्डोपारा, टोटापारा के लोगों को राशन दुकान तक की दूरी 6-7 किलोमीटर पड़ता है इस लिए एक निश्चित समय पर नही पहुंच पाते हैं, दुसरे दिन जाकर राशन मांगने से सेल्समैन मिथिलेश नाग के व्दारा चावल नहीं है कह के वापस भेज दिया जाता है,
*शक्कर, चना कभी नहीं दिया जाता-पूर्व में कलेक्टर को की थी शिकायत नहीं हुई कार्यवाही इसलिए सेल्समैन के हौसले बुलंद*
ग्रामीण ने बताया कि चावल के अलावा शक्कर, चना, कभी नहीं दिया जाता है, कोरोना महामारी में निःशुल्क वितरण करने के वजह पैसे लिया गया है केन्द्र सरकार के नियम के अनुसार 05 किलो दिया जाने का है लेकिन आज तक नहीं दिया गया है उक्त समस्या को पूर्व में भी कलेक्टर को शिकायत किया गया था। आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ इस वजह से सेल्समैन के हौसले बुलंद है व और मनमानी पर उतर आया।
ग्रामीण चावल लेने जाने पर समाप्त हो गया करके वापस भेजा जाता है
*सेल्समैन देता है धमकी कहीं भी शिकायत करो मेरा कुछ नहीं होगा-ग्रामीण*
राशन हेतु बार बार बोलने पर सेल्समैन मिथिलेश नाग के द्वारा धमकी देते हुए कहाँ जाके शिकायत करना है करो मेरा कुछ नहीं कर पाओगे करके धमकियां दिया जाता है।इस विषय मे कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण गंगाराम नाग, भीमा, सोमारू, हिरमा, गंगा, लच्छू, सहित दर्जन की संख्या में पहुँच कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
*उक्त जानकारी प्राप्त होते ही ग्रामीण से बातचीत बाद पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि दो वर्ष से चावल आबंटन में अनियमितता का शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है मतलब प्रशासन राजनीतिक हथियार बने हुए हैं, कुंजाम ने कहा कि कुछ दिन पहले राशन आबंटन की अनियमितता की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सुकमा ब्लाक के ग्राम पंचायत पोरदेम सरपंच को बर्खास्त किया गया है। तो दो वर्ष से इस सम्बन्ध में पाकेला के ग्रामीण ने शिकायत के बाद भी प्रशासन के द्वारा कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणो की शिकायत पर त्वरित सरपंच के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए पद से हटाया जाना चाहिए।*
भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता दीपिकाशोरीने जिला प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला मुख्यालय से मात्र 16 किमी की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग बसा हुआ पाकेला जहाँ से जिलास्तरीय अधिकारियों का हमेशा आना जाना लगा रहता है वहाँ का यह हाल है तो अंदर के गाँव की दशा क्या होगी इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है व पूर्व में जब ग्रामीणों ने राशन के अनियमितताओं की शिकायत जिला प्रशासन से की थी तो उचित कार्यवाही क्यों नहीं कि गई यह कहीं न कहीं जिला प्रशासन की निष्क्रियता को दर्शाता है

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.