Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 4, 2022

डाली दमाहे का शव बालाघाट पहुँचते ही आक्रोशित समर्थकों ने किया चक्का जाम

 डाली दमाहे का शव बालाघाट पहुँचते ही आक्रोशित समर्थकों ने किया चक्का जाम



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


बालाघाट।जिला पंचायत के पूर्व सदस्य व बब्बर सेना के अध्यक्ष डाली दमाहे की मौत से आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोसमी का पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इसके बावजूद भी डाली दमाहे के शव को लेकर पहुंच रहे वाहन के साथ मौजूद भीड़ ने नवेगांव और कोसमी के बीच स्थित आरोपी संजीव अग्रवाल की दुकान में जमकर तोड़ फोड़ किया। भीड़ ने पहले तो सड़क पर मार्बल पत्थर पटक कर तोड़ दिए उसके बाद पत्थरबाजी भी किया।


जिससे आसपास के दुकानदार सहमकर  दुकान में कैद हो गए। पुलिस जब तक घटना स्थल पर पहुंचती उससे पहले ही डाली दमाहे के समर्थकों ने सैकड़ों मार्बल पत्थर सड़क पर तोड़ दिए।जिसको पुलिस ने तुरंत साफ करवाया और अवरुद्ध मार्ग को खुलवाया। इस घटना से आसपास के कई परिवार डरे और सहमे दिखाई दिए।समर्थकों के भारी आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कल से ही शहर में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की थी लेकिन भारी भीड़ के चलते पुलिस को कानून व्यवस्था बनाये रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।


*समर्थकों ने मार्ग को अवरुद्ध कर किया आगजनी*


बब्बर सेना के अध्यक्ष डाली दमाहे का शव जैसे ही एफसीआई गोदाम के सामने से गुजरा समर्थकों ने पीपल चौक पर आगजनी कर सड़क को अवरुद्ध कर दिया।जिसकी सूचना पाकर अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुँचकर आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने पत्थर बाजी कर कई पुलिस वालों को जख्मी कर दिया जिस पर अधिकारियों ने हल्का पुलिस बल का प्रयोग कर भीड़ को तितर बितर किया।इस पत्थर बाजी में सीएसपी अपूर्व भलावी सहित कई पुलिस वालों घायल हो  गए।


*मुख्य आरोपी संजीव उर्फ भाऊ अग्रवाल गिरफ्तार*


डाली दमाहे की मौत का मुख्य आरोपी संजीव उर्फ भाऊ अग्रवाल को तेलंगाना राज्य के शमशाबाद से गिरफ्तार किया गया जिसको लेने के लिए बालाघाट पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है।बता दे भाऊ अग्रवाल 

विहिप का जिला अध्यक्ष पद पर है।इसके पहले भी भाऊ अग्रवाल को हत्या के आरोप में सजा हो चुकी है।


*समर्थकों ने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की किया मांग*


डाली दमाहे की मौत के सभी आरोपियों को समर्थकों ने अतिशीघ्र गिरफ्तार करने की मांग किया है,अगर शीघ्र ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नही की गई तो 7 मार्च को बालाघाट बंद किया जाएगा जिसकी जबाबदेह स्थानीय प्रशासन होगी।इस मामले पर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है।जिसके जिम्मेदार एसपी और कलेक्टर है जिन्हें बालाघाट से हटाया जाय।

*28 फरवरी को डाली दमाहे के ऊपर हुआ था हमला*

बब्बर सेना के अध्यक्ष के ऊपर आरोपियों ने मंदिर में सो रहे डाली दमाहे को बुलाकर धारदार हथियार से किया था हमला जिसमे डाली दमाहे को बचाने के लिए आया युवक भी घायल हो गया था।शिव बारात के दौरान हुआ था ललित पारदी और डाली दमाहे के बीच कहासुनी।जिसकी खबर पाकर संजीव उर्फ भाऊ अग्रवाल अपने साथियों के साथ डाली दमाहे के ऊपर किया था प्राणघातक हमला।जिससे डाली गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने गोंदिया रिफर कर दिया था।जहाँ उपचार के दौरान 3 मार्च को डाली दमाहे की मृत्यु हो गयी थी जिसकी खबर पाकर समर्थकों में भारी आक्रोश था जिसको भांपते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में पुलिस बल लगा दिया था।बहरहाल डाली दमाहे का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।अब देखना यह होगा कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी?

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad