Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 16, 2022

चंद्रपुर थाना में शांति समिति बैठक संपन्न

 


चंद्रपुर थाना में शांति समिति बैठक संपन्न

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


जांजगीर चांपा - जिला पुलिस अधीक्षक महोदय डा० अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार होली त्यौहार को सद्भावना पूर्वक मनाये जाने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिले के अंतिम छोर में बसे चन्द्रपुर के पुलिस थाना में आगामी होली पर्व एवं शब -ए - बारात पर्व शांति एवं सद्भावना पूर्वक मनाने के लिये जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति मे आज शांति समिति की बैठक बुलायी गई थी। इस बैठक में प्रमुख रुप से एसडीएम डभरा दिव्या अग्रवाल , नायब तहसीलदार नेत्रप्रभा सिदार , नगर निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , सीएमओ मोहन विश्वकर्मा के अलावा गणमान्य नागरिक , पार्षदगण , पत्रकारगण भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों तथा अन्य आवश्यक जानकारी दिया गया। पर्व को ध्यान में रखते हुये तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने , होलिका दहन व रंग खेलने के दौरान पर्याप्त पुलिस व्यवस्था  एवं पेट्रोलिंग पार्टी लगाकर असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा गया। थाना प्रभारी द्वारा आगामी होली पर्व एवं  शब-ए - बरात पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखना पहली प्राथमिकता बताते हुये क्षेत्र के युवा वर्ग व नागरिकों को नशा से  दूर रहकर शांति एवं सौहार्द्र पूर्वक त्यौहार मनाने का संदेश दिया गया।थाना प्रभारी देवेश राठौर ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाया गया है जो असामाजिक तत्वों पर नजर रखकर कार्यवाही करेगी। पुलिस टीमें द्वारा प्रतिदिन दुपहिया वाहनों की जांच की जावेगी , नशे में वाहन चलाने वाले और मॉडिफाई सैलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई की जावेगी । नशा पान व तीन सवारी मोटरसाइकिल तथा कानफोड़ू बाजा पर प्रतिबंध लगाया जायेगा। इस बैठक में एक ओर जहां डभरा एसडीएम दिव्या अग्रवाल द्वारा उपस्थित लोगों को शांति और सद्भाव के साथ दोनों त्योहार मनाने कहा गया  वहीं सीएमओ चन्द्रपुर मोहन विश्वकर्मा ने कहा कि सभी गणमान्य नागरिक आपसी भाईचारा तथा सांप्रदायिकता से दूर सौहार्दपूर्ण होली का उत्सव मनायें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad