डोंगरगढ धर्मनगरी में लिकाला गया फ्लैग मार्च
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ आगामी कल 17 को होलीका दहन और 18 मार्च को रंग उत्सव और शब ए बारात त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन में डोंगरगढ़ में आज पुलिस और प्रशासन के द्वारा संयुक्त रुप से फ्लैग मार्च निकाला गया।
जहां स्थानीय डोंगरगढ़ थाने से यह फ्लैग मार्च निकालकर शहर के मुख्य चौक चौराहों से होता हुआ वापस पुलिस थाने में ही समाप्त हुआ, जिसमें पैदल और वाहनों के साथ अधिकारी और पुलिस जवान मौजूद थे। पुलिस फ्लैग मार्च के माध्यम से आम लोगों को होली और शब ए बारात के त्यौहार के दौरान शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.