खाघ विभाग की टीम ने सुनील होटल से पेड़े का सैंपल लिया, दुकानदार को दिए सुधार करने के निर्देश
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
आगामी त्यौहार के मद्देनजर खाघ प्रतिष्ठानों में उपलब्ध खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद एवं औषधि प्रशासन विभाग के दल ने दुकानों पर जांच की। टीम में घंसौर स्थित कई प्रतिष्ठानों एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुनील होटल एवं भोजनलाय घंसौर से पेड़ा का नमूना लेकर सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। होली त्यौहार की चलते मिठाइयों सहित अन्य खाद सामग्रियों का निर्माण बड़ी संख्या में हो रहा है। यहां तेज गर्मी के कारण मिठाइयां जल्द खराब हो जाती हैं। जिसके सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर वितरीत प्रभाव पड़ता है। लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए खाद्य विभाग की टीम द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जा रही है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.