T T T छपारा के स्टूडेंट में समझी बारीकियः सिवनी में विद्यार्थियों को कराया सर्विस सेंटर का भ्रमण, B S 6 वाहनों में प्रदूषण में कमी लाने की दी जानकारियां
सी एन आई न्यूज़ सिवनी मध्य प्रदेश से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
सिवनी जिले के शासकीय आईटीआई छपारा के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया की अध्ययनरत ऑटोमोबाइल सेंटर के विद्यार्थियों को ग्राम सोना डोंगरी स्थित ओम साईं मोटर्स अशोक लीलैंड सर्विस सेंटर का भ्रमण कराया गया। सर्विस सेंटर के संचालन अभिषेक बघेल ने विद्यार्थियों को सर्विस सेंटर में की जाने वाली कार्यवाही की व्यवहारिक जानकारी तथा हाईटेक उपकरणों के विषय में छात्रों को विस्तार से समझाया। कॉलेज छात्र जाजदीप ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें इस भ्रमण से जानकारी प्राप्त हुई कि बी एस 6 वाहनों में किस प्रकार प्रदूषण में कमी लाई जाती है। साथ ही बीएस 4 व बीएस 6में अंतर समझ आया। छात्र देवराज ने इस भ्रषण को बहुत ही उपयोगी बताया।
भ्रमण करने गए छात्रों ने बताया कि उन्हें उनके जीवन में काम पढ़ाने वाली टेक्निकल बातों को प्रमुखता से समझाया गया। तथा उपस्थित मार्गदर्शक ने सभी छात्रों से कहा कि यह बहुत ही उपयोगी बात है जो भविष्य में आप के काम आएगी बातें है जो भविष्य में अपने काम आएंगी।इससे आप अपने रोजगार भी शुरू कर सकते हैं। युवकों को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए विद्यालय द्वारा इस तरह की जानकारियां समय-समय पर दी जा रही है। ताकि पढ़ने के एवं शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्हें रोजगार के लिए भटकना ना पड़े। साथ ही अन्य उपकरणों के संबंध में भी जानकारियां दी गई।इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.