नगर पालिका द्वारा लगाए गए बांदकपुर की सूचना बोर्ड
दमोह। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर के दमोह शहर एवं आसपास के क्षेत्र में दिशा सूचक बोर्ड नहीं लगाए जाने के कारण बांदकपुर जाने वाले श्रद्धालुओं एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था,जबकि नगर पालिका द्वारा अन्य स्थानों के बोर्ड लगा दिए जाने से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त था। इसी बात को लेकर कांग्रेस के जिला परिवहन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रजु यशोधरन के नेतृत्व में मुख्य नगरपालिका अधिकारी भैया लाल सिंह को शहर एवं शहर के बाहर बांदकपुर जाने वाले दिशा सूचक संकेत बोर्ड लगाए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा था, जिसके परिपेक्ष में नगर पालिका द्वारा तत्काल ही कार्रवाई करते हुए दमोह शहर एवं शहर के बाहर बांदकपुर जाने वाले मार्ग पर दिशा सूचक बोर्ड लगा दिए गए हैं और इससे महाशिवरात्रि पर्व पर बांदकपुर जाने वाले देश एवं प्रदेश के यात्रियों को काफी फायदा भी हुआ। इस तत्काल की गई कार्यवाही के परिपेक्ष में जिला कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ द्वारा नगर पालिका प्रशासन एवं कलेक्टर एस कृष्ण चौतन्य तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी भैया लाल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.