कोटा जनपद पंचायत सभाकक्ष में जिला खाद्य नियंत्रण अधिकारी ने वन नेशन वन राशन के तहत राशन दुकान संचालको की ली बैठक
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
कोटा...जनपद पंचायत कोटा के सभागार कक्ष में जिला खाद्य नियंत्रण अधिकारी बिलासपुर के द्वारा आज गुरुवार को कोटा ब्लाक के 120 राशन वितरण करने वाले संचालकों का वन नेशन वन राशन वितरण को सुचारू रूप से संचालन करने हेतु सभी राशन दुकान संचालकों कोई कोष बायोमेट्रिक मशीन से संचालन करने निर्देश दिया गया आज से कोटा विकास खंड में वन नेशन वन राशन चालू किया गया है,
जिसमें राशन कार्ड धारी हितग्राही कहीं भी राशन कार्ड के माध्यम से अपना राशन ले सकते हैं। वहीं जिला खाद्य नियंत्रण अधिकारी बिलासपुर राजेश शर्मा ने जनपद पंचायत सभा कक्ष में मीडिया से चर्चा के दौरान बतलाया की , 60वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हितग्राही जिनका ई कोष बायोमेट्रिक मशीन में फिंगर नहीं आता ऐसे हितग्राहियों से एक नामनी फॉर्म भरवाया जाएगा जिसके माध्यम से नामनी वाले के थम से राशन प्राप्त कर सकता है। शर्मा ने कहा कि कोटा ब्लाक में ग्राम पंचायत कुरदर , उमरिया, टाटीधार,तीन ग्राम पंचायत हैं जहां नेटवर्क नहीं होने के कारण ई कोष बायोमेट्रिक मशीन के लिए परेशानी होगी, जिसके लिए पहले की तरह ही टेबलेट से ही संचालित किया जाएगा, इस दौरान कोटा सहायक अधिकारी अशोक सवन्नी, खाद्य निरीक्षक अजय मौर्य सहित कोटा ब्लाक के 120 राशन वितरण दुकान संचालक मौजूद रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.