ग्राम भैंसा में सचिव द्वारा सरपंच का हरिश वैष्णव को दिया गया प्रभार
मिठाई बांटकर गांव के लोगों ने शिवसेना का जताया आभार
सिमगा ब्लाक के ग्राम पंचायत भैंसा में धारा 40 के तहत सरपंच के पद से हटने के बादउपसरपंच हरिश वैष्णव को जनपद सीईओ के आदेश पर सचिव बिरेंद्र ध्रुव के द्वारा ग्राम पंचायत भवन में पंच व ग्रामीणों के समक्ष कार्यवाहक सरपंच के पद पर नियुक्त किया गया। सरपंच ने पद ग्रहण पश्चात ग्रामीणों व पंचो को आभार जताया साथ ही शिवसेना को भी सहयोग पर आभार प्रकट किया।
वही उपस्थित शिवसेना से जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद ने बताया कि आज गांव के हित में उपसरपंच हरिश वैष्णव को कार्यवाहक सरपंच बनने पर सभी ग्रामीण बधाई के पात्र हैं जिसके एकजुटता से यह जीत हुई है जिलाध्यक्ष संतोष यदु जी के दिशा-निर्देशन में शिव सैनिकों ने ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़ा रहा आगे भी हम जनहित में सदैव खड़े रहेंगे। वही सरपंच के साथ भवन में जनपद सदस्य आजु राम रजक, सचिव संध जिलासचिव कमलकिशोर साहू , शिवसेना ब्लाक सहसचिव शंकर ध्रुव, पंच कौशल्या साहू, सालिक वर्मा, पुष्पा निषाद, बीरझा निषाद, धनेश्वरी नारंगे, धनेश्वरी साहू, रमेश कुमार साहू, टेकराम वर्मा, हजारी साहू, श्याम लाल नारंगे, रमेश वर्मा, भगत वर्मा, भगत साहू, सुखदेव साहू, कोटवार भीमादास, माखन बघेल, मंगलू साहू, किशनू साहू, प्रकाश नवरंगे, शिवा वर्मा, कामता बांधे, तोरण निषाद, भागबली निषाद, भागचंद निषाद, गेंदराम साहू, साथ ही गांव के युवा साथी उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.