प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड एवं नगर पालिका परिषद सिवनी की टीम ने जब्त की अमानक पॉलीथीन
सीएन आई न्यूज सिवनी म. प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी।। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं नगर पालिका परिषद सिवनी के सयुंक्त तत्वाधान में शहर के व्यापारिक क्षेत्र बुधवारी बाजार में अमानक स्तर पॉलीथीन जब्ती् की कार्यवाही की गई । छापामार कार्यवाही में विभिन्न् दुकानों से लगभग 10 किलो ग्राम अमानक प्लास्टिक कैरीबेग की जब्ती करके 2500 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई ।
कार्यवाही के दौरान व्यापारियों को अमानक पॉलीथीन उपयोग न करने की समझाइस दी गई । कार्यवाही के दौरान प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड के प्रभारी श्री आलोक जैन वैज्ञानिक, डॉ. अजय खरे एवं नगर पालिका के प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक विकास मेहरा, वार्ड प्रभारी तुलसी करोसिया, मनोज पवमें, गनेश करोसिया, सतीश करोसिया, अजय सनकत, योगेश लाहोरिया, सुनील कांगड़े, मनीष कश्यप सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे /



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.