अंकुर अभियान के हनुमान चौक से आम्बेडकर चौक
तक रोड डिवाईडर में किया गया पौधरोपण
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।अंकुर अभियान के अंतर्गत 01 से 5 मार्च 2022 तक विशेष पौधारोपण महा अभियान में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के आव्हान पर आज दिनाँक 03 मार्च को रोटरी क्लब बालाघाट द्वारा पर्यावरण एवं नगर सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से हनुमान चोक से अम्बेडकर चौक के मध्य रोड डिवाइडर में पौधे लगाए गए व वायुदूत एप में अपलोड किए गए । इसके साथ ही रोटरी क्लब द्वारा इस स्थान को विकसित करने की जिम्मेदारी ली गई है।
कलेक्टर डॉ मिश्रा भी इस पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यवरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है अतः पौधरोपण एवं उनकी सुरक्षा में सभी को सहभागिता करनी चाहिए। उन्होंने सामूहिक प्रयासों से किसी बड़े स्थान को विकसित करने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं को आगे आने कहा। इस पौधेरोपण कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक कुलदीप सिंह ठाकुर (सहायक नोडल अधिकारी अंकुर) ने लोगों को कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराया । कार्यक्रम में नगर पालिका से श्री लिल्हारे, रोटरी क्लब के समस्त पदाधिकारी, सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.