जागपुर, सावरी, हेटी, अंडीटोला, मोहगांव उकवा में की गई छापामार कार्यवाही
01 लाख 44 हजार 450 रुपये का महुआ लाहन जब्त
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुंसार जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 03 मार्च 2022 को कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार उरांव के मार्गदर्शन में ग्राम जागपुर, सावरी, हेटी, अंडीटोला, मोहगांव एवं उकवा में आबकारी विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही कर 01 लाख 44 हजार 450 रुपये का महुआ लाहन जब्त किया है। इस कार्यवाही के दौरान आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 10 प्रकरण दर्ज किये गये है।
अवैध शराब रखने व बनाने की मुखबिर से प्राप्त सूचना पर आज 03 मार्च को आबकारी विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही की, जिसमे ग्राम जागपुर के जँगल मे नहर किनारे अलग-अलग स्थानों से ड्रमों मे भरा हुआ लगभग 1770 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 03 प्रकरण पँजीबद्ध किये गये। इसी प्रकार आज 03 मार्च को आबकारी वृत वारासिवनी के ग्राम सावरी और हेटी में दबिश दी गई। जिसमें मौके पर 160 किलोग्राम महुआ लाहन और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए है। आबकारी वृत बैहर के ग्राम अंडीटोला, मोहगांव व उकवा में आज 03 मार्च को दबिश देकर 80 किलोग्राम महुआ लाहन एवम 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 05 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए है ।
इस प्रकार आज 03 मार्च को बालाघाट जिले में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए हैं। आज की कार्यवाही में कुल 2010 किलोग्राम महुआ लाहन और 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई है । जब्त महुआ लाहन और मदिरा की अनुमानित कीमत 01 लाख 44 हजार 450 रुपये है। आज की कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस डी सूर्यवँशी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर ठाकुर, उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल, उपनिरीक्षक संदीप श्रीवास, उपनिरीक्षक मायावती मरावी तथा हमराह स्टाफ समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे । इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर आगे भी जारी रहेगी ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.