सुकमा से संजय सिंह भदौरिया
मो-9424222500
102 ने समय से पहुंचाया अस्पताल पसूता ने तीन स्वस्थ बच्चों को दिया जन्म
तोगपाल एवं कूकानार में महिला चिकित्सक की मांग
सुकमा -जिले में एक बार फिर 102 के कर्मचारियों की तत्पराता व सूझबूझ के कारण प्रसूता की जान बची व उसने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया
मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के विकासखण्ड छिंदगढ़ के ग्राम मारेंगा की 22 वर्षीय प्रसूता बीनबती को प्रसव पीड़ा प्रारम्भ हुई तो उसके परिजन अस्पताल पहुंचाने हेतु साधन नहीं होने की वजह से परेशान हो उठे उसके बाद उन्होंने 102 एम्बुलेंस सेवा को फोन किया 102 के ईएमटी त्रिलोचन सिन्हा एवं पायलट बोटीराम ने मौके पर प्रसूता की स्तिथि की गम्भीरता को देखते हुए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तोगपाल ले जाना उचित समझा स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित नर्स एलिजाबेथ ने महिला चिकित्सक की अनुपस्थित में अपनी सूझबूझ से बीनबती का सफल प्रसव कराया व बीनबती ने तीन स्वस्थ लड़कों को जन्म दिया चूंकि तीनो बच्चों का वजन क्रमशः नौ सौ बीस ,एक किलो सौ ग्राम,आठ सौ ग्राम होने की वजह से भविष्य में किस प्रकार की कोई परेशानी न हो इसलिए जिला चिकित्सालय में डॉक्टर पूर्णिमा के देखरेख में रखा गया है
महिला चिकित्सक की मांग
इधर ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन महिला चिकित्सक के अभाव में बहुत परेशानियों का सामना करना पडता है हमारी बहुत दिनों से मांग है कि कूकानार एवं तोगपाल में एक महिला चिकित्सक की नियुक्ति की जाए जिससे हमें परेशानियों का सामना न करना पड़े



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.