सुकमा से संजय सिंह भदौरिया
मो/9424222500
भगवामय हुआ सुकमा नगरवासियों न लगाएं जयश्रीराम के नारे,
रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, शहर में गूंजे जयश्री राम के जयकारें।
भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर रविवार को सुकमा में शोभायात्रा निकाली गई। एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम, जय श्रीराम के उद्घोष से शहर गूंज उठा। सुकमा के श्रीराम मंदिर से प्रारम्भ हुई इस शोभायात्रा में भगवा ध्वज लिए सैकड़ों युवा,महिलाएं,बुजुर्ग,बच्चे भगवान राम के जयकारें लगा रहे थे। जैसे जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ रही थी
रामभक्तो की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही थी,जगह जगह हिन्दू संगठनों के द्वारा जुलूस में शामिल रामभक्तो का स्वागत किया गया साथ ही उन्हें शीतल पेयजल भी दिया गया
मस्तानपारा में मुस्लिम भाइयों ने भी किया स्वागत
रामभक्तो का जुलूस जब सुकमा के मस्तान पारा में पहुंचा तो समाज सेवी फारुख अली अपने साथियों के साथ व मुस्लिम समाज के लोगों ने भी जयश्रीराम के नारे लगाकर व शीतल पेयजल पिलाकर सभी का स्वागत किया स्वागत किया गया।
इस शोभायात्रा में हिन्दू समाज के विभिन संगठनों की ओर से झांकियां निकाली गई। तो वहीं शोभायात्रा में सुकमा रामराजा मनोज देव्,भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता दीपिकाशोरी,वनवासी कल्याण आश्रम के जंगइया जी, विहिप जिला अध्यक्ष लच्छुराम पोडियाम,कोंडागांव से आये जगदीश शरण महाराज,भाजपा जिला अध्यक्ष हूँगाराम, पत्रकार रंजीत, दीपक,भाजपा महिला नेत्री भुवनेश्वरी यादव भी रामधून पर थिरकते नजर आ रहे थे
शोभायात्रा निकलने से पहले रामभक्तो ने भगवान श्रीराम की तस्वीर का पूजन किया । शोभायात्रा में सबसे पहले श्रीराम भगवान का रथ रवाना हुआ। इसके पीछे महिलाएं डीजे पर नाचते गाते अपने हाथों में केसरिया ध्वज लेकर परंपरागत वेशभूषा केशरिया रंग के वस्त्रों को धारण कर शोभायात्रा में शामिल होकर पूरे सुकमा नगर को केशरिया रंग से रंग दिया
पूरे सुकमा नगर का भ्रमण कर राजवाड़ा में समाप्त हुई शोभायात्रा
हजारों रामभक्तो के द्वारा निकाली गई यह शोभायात्रा यात्रा पूरे सुकमा नगर में जयजयश्रीराम के नारों का उद्घोष करते हुए पूरे नगर के मुख्य मार्ग से होकर रात्रि लगभग 11 बजे राजबाड़ा में स्थित ग्रामदेवी के मंदिर पहुंच कर वहां प्रसादी ग्रहण करने के पश्चात समाप्त हुई।
एसपी स्वयं सम्भाले रहे से सुरक्षा की कमान
कोरोना काल के दो वर्ष की लम्बी अवधि के पश्चात होने वाले इस शोभायात्रा में पूर्व से ही हजारों रामभक्तों के शामिल होने का अनुमान था शोभायात्रा के दौरान पूरे सुकमा नगर में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था तैनात थी सबसे खासबात यह रही कि सुकमा एसपी सुनील शर्मा स्वयं इस शोभायात्रा के साथ पैदल चलकर सुरक्षा व्यवस्था को संभाले हुए थे जिसे देखकर सुकमा नगरवासियों ने एसपी के इस कार्य की प्रसंसा भी की।
आदिवासी बच्चों नें परम्परागत वेशभूषा में किया जमकर नृत्य
इस शोभायात्रा में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहा छोटे छोटे आदिवासी बालक एवं बालिकाओं के द्वारा शोभायात्रा के प्रारम्भ से अंत तक परम्परागत वेशभूषा में किया जमकर नृत्य छोटी छोटी बालिकाओं के द्वारा किए जा रहे इस नृत्य ने पूरे सुकमा नगर वासियों के मन मोह लिया



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.