प्रशासन आपके द्वार जनसंवाद शिविर मडई में प्राप्त 139 आवेदनों में से 58 निराकृत।
CNI NEWS गौरेला पेंड्रा मरवाही/ 18 अप्रैल 2022 आम जनता को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा ग्राम पंचायतों से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण के मडई में आयोजित प्रशासन आपके द्वार जन संवाद शिविर में प्राप्त 139 आवेदनों में से 58 का निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
शिविर मे पंचायत विभाग से्05 राजस्व विभाग से 52 विद्युत विभाग से .24, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से 03शिक्षा एवं महिला बाल विकास से 0 और लोक निर्माण,02 खाद्य एवं कृषि विभाग से 07 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से विद्युत विभाग के 21 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 03 पंचायत विभाग के 38 और राजस्व,52 शिक्षा एवं महिला बाल विकास 0 एवं लोक निर्माण विभाग के 02 आवेदन का निराकरण किया गया। शिविर में प्रमुख तौर से कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी, मरवाही सीईओ डॉ राहुल गौतम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास ब्लॉक समन्वय अनीश मसीह, सहायक ग्रेड 2 अनीस राय सहित सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
ब्यूरो/संवाददाता
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.