केंद्रीय विद्यालय अमरकंटक निरीक्षण करने पहुँचे केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.सुभाष सरकार।~GPM CNI NEWS
गौरेला पेंड्रा मरवाही(CNI NEWS) केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने केंद्रीय विद्यालय अमरकंटक पहुंचे तथा विद्यालय की कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों से संवाद किया।
इस अवसर पर कुलाधिपति डॉ. मुकुल ईश्वर लाल साह(इ.गा.रा.ज.वि.) कुलपति व अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति प्रो. प्रकाश मणि त्रिपाठी (इ.गा.रा.ज.वि. व के.वि. अमरकंटक) कुलाथिपति डॉ. अशोक मोदक ( गु.घा.वि.बिलासपुर) डॉ. अलोक श्रोत्रिय( मनोनीत अध्यक्ष) कुलसचिव पी. सिल्लुवैनाथान कुलानुशासक प्रो. शैलेन्द्र भदौरिया उपस्थित रहे|
जब मंत्री डॉ सुभाष सरकार की आंखें छलछला गई।
केंद्रीय विद्यालय अमरकंटक पहुंचे केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखें छलछला गई। डॉ सुभाष सरकार छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षक एवं छात्रों के अंतर्संबंध पर बताया कि एक शिक्षक एवं छात्र के बीच पढ़ाई के दौरान अनुशासन का रिश्ता तो बनता ही है साथ में भावनात्मक रिश्ता भी बन जाता है। एक छात्र को तैयार करने में शिक्षक जी जान झोंक देता है जिसे छात्र ही महसूस करता है।
डॉक्टर सरकार शिक्षक और छात्र के अंतर संबंधों पर व्याख्यान देते हुए इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखें भर आई। उन्होंने छात्रों से कहा कि जब छात्र अपने जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करता है। तो सबसे ज्यादा खुशी शिक्षक को ही होती है।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
ब्यूरो/संवाददाता
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.