ट्रक की ठोकर से 14 वर्षीय बालक की मौत
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।लांजी मुख्यालय से महज 10 किमी की दूरी पर बहेला पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम लोहारा में तेज रफ्तार की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार गुरूवार 14 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे के आसपास तेज गति से लांजी तहसील की तरफ जा रहे एक ट्रक ने मासूम की जान ले ली। घटना में ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया और इस दुर्घ्रटना के बाद से ट्रक का ड्रायवर फरार हो गया।दुर्घटना इतना भयानक था कि मृतक 14 वर्षीय मासूम का चीथड़ा उड़ गया जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
लांजी तहसील मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर भिलाई रोड़ लोहारा में 14 अप्रैल गुरूवार को सुबह 10.30 बजे के दरम्यानी एक तेज रफतार 6 पहिया ट्रक ने मासूम की जिंदगी छिन ली, इस हादसे के घटनास्थल के पास किराने की दुकान में कुछ सामान लेने पंहुचे मासूम को यह नहीं पता था कि वह सामान लेने घर से निकला तो है लेकिन वापस घर पंहुचेगा या नही। दुकानदार ने बताया कि लोकेश ने उसके दुकान से कोल्डड्रिंक ली और घर की तरफ जाने लगा उसे सामान देकर वह आंगन में महुआ सुखाने लगा तभी भिलाई की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे ठोस मार दी हालांकि यह कैसे हुआ वह देख नहीं पाया लेकिन हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बहेला पुलिस को तत्काल सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पंहुची, एक निजी चारपहिया वाहन से मृतक 14 वर्षीय लोकेश पिछोड़े निवासी ग्राम बिरनपुर झपाईटोला के शव को पोस्टमार्टम हेतु बहेला ले जाया गया जहां पुलिस थाना परिसर में शव का पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद से ट्रक वाहन क्रमांक एमपी 50/जी0811 का ड्रायवर फरार हो गया, यह ट्रक बालाघाट निवासी मोहम्मद समीर हुसैन नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है।घटित इस दर्दनाक हादसे में ग्राम बिरनपुर निवासी 14 वर्षीय लोकेश पिता धनराज पिछोड़े ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, उसकी मौत इतनी भयंकर थी कि मौके पर देखने वालों का भी दिल पसीज गया, घटना के बाद से मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया और पुलिस मर्ग कायम कर मामले की अग्रिम विवेचना में जुट गई है। बहेला पुलिस ने पंचनामा व पोस्टमार्टम कार्यवाही कर सूचनाकर्ता मदनलाल पिछोड़े की सूचना पर फिलहाल इस मामले में मर्ग क्रमांक 7/22 के तहत धारा 174 का मर्ग कायम कर जांच में लिया है, अग्रिम विवेचना हेतु उक्त प्रकरण सहायक उपनिरीक्षक रामलाल नेताम पुलिस थाना बहेला को सौंपा गया है। बहरहाल भिलाई रोड़ पर अक्सर तेज गति वाहनों के कारण आए दिन वाहन हादसे होते रहते है, जिसमें से ज्यादातर मामले तेज गति के कारण ही होते है चूंकि यह मार्ग मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ता है ऐसे में यह मार्ग व्यापारी के लिए अधिक उपयोग किया जाता है, आवश्यकता है कि इस मार्ग पर गति अवरोधक के साथ ही यातायात नियमों का पालन कराये जाने की भी जरूरत है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.