कोरबा- *अभाविप भैसमा ने मनाया डॉ. अम्बेडकर जयंती*
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई भैसमा ने
भारतीय संविधान के शिल्पकार, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री,और समाज सुधारक ,भारतरत्न, महान विभूति डॉक्टर साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती मनाई।
इकाई के नगर छात्रा प्रमुख ममता यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन के प्रत्येक क्षण में उपयोग कर राष्ट्र को संस्कारवान बनाते हुए विश्व में सामाजिक समरसता के भाव को जगाने की बात कही नगर छात्रा प्रमुख ने बताया की बाबा भीमराव अंबेडकर जी कहते थे कि मैं उस धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तुलजा भोंसले, स्वीटी कैवर्त, सुशीला यादव, नगर छात्रा प्रमुख ममता यादव, अनिता भोंसले एवं ग्राम के माता - बहनो के साथ विद्यार्थी सम्मिलित हुए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.