Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 16, 2022

केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल का 16 अप्रैल को बालाघाट आगमन

 केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल का 16 अप्रैल को बालाघाट आगमन 



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


बालाघाट।केंद्रीय राज्य मंत्री खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति विभाग श्री प्रहलाद सिंह पटेल का आज 16 अप्रैल को बालाघाट आगमन हो रहा है। मंत्री श्री पटेल 16 अप्रैल को शाम 5:00 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेंगे और रात्रि 9:00 बजे बालाघाट पहुंचेंगे। सर्किट हाउस बालाघाट में रात्रि विश्राम करने के बाद वे 17 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 11 बजे तक जैन स्थापक भवन मेन रोड, इतवारी गंज स्थित कृषि उपज मंडी एवं नूतन कला निकेतन बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रातः 11:15 बजे बालाघाट से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगें।


आयुष मंत्री श्री कावरे ने ठाकुरटोला ओरम्हा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन


मध्य प्रदेश शासन के आयुष मंत्री श्री रामकिशोर "नानो" कावंरे ने आज 16 अप्रैल को ग्राम ओरम्हा के ठाकुर टोला में आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में श्री गणेश लिल्हारे, निरंजन लिल्हारे, शोभा राम लिल्हारे,  शंभु नगपुरे, कृष्णा कटरे, शरद लांजेवर, चमक लिल्हारे,  गुलाब हीरापरे, उत्सव लांजेवर, विनोद चौरे, चुन्नीलाल उइके,  धनेंद्र बागड़े,  रवि शंकर बिसेन, मनोज पारधी एवमं समस्त ग्रामीण जन मौजूद रहे। 


      मंत्री श्री कावरे ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम आंगनबाड़ी भवन का भूमि पूजन कर रहे हैं । जब आगनबाडी भवन बन जाएगा तब हमारे बच्चे यहां आएंगे और पढ़ेंगे लिखेंगे । लेकिन हमारे ग्रामीण जन जैसे सरपंच बच्चों के मां-बाप की जिम्मेदारी होना चाहिए कि आंगनवाड़ी में जाकर देखें कि वहां किस-किस प्रकार की वहां व्यवस्था है और हमारे बच्चों को किस प्रकार की शिक्षा दी जा रही है, किस प्रकार का भोजन दिया जा रहा है । हमारी सरकार की तरफ से उप स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयां दी जा रही हैं, वहां जाओ और देखो अपने आप में खुद जागरूक बनो । आपके स्कूल में जाकर देखो कि आपका लड़का पढ़ रहा है कि नहीं कि शिक्षक उनको ठीक से पढ़ा रहे है कि नहीं।  सरकार सभी शिक्षकों को बड़ी राशि वेतन में देती है, फिर भी आप लोग जाकर देखते नहीं है । आप अपने आप में जागरूक बने । आज प्रधानमंत्री जी भी चाहते हैं कि हमारा गांव समृद्ध हो । उन्होंने पहली योजना स्वच्छ भारत योजना बनाई जिसमें गांव में हर घर शौचालय हो।  फिर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना बनाई जिसमें हर व्यक्ति का एक पक्का मकान हो और अभी जल जीवन योजना जिसमें सभी के घरों तक पाइप लाइन से पानी पहुंचाने का काम करेंगे।  हम इस जीवन में जितना लोगों की मदद कर सकते हैं करें । मंत्री श्री कावरे ने अगले माह से राशन दुकान ओरम्हा पंचायत में खोलने की घोषणा की।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad