अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - घर में खाना बना रही पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने वाले और बिक्री हेतु स्कूटी में गांजा परिवहन कर रहे आरोपी को मुखबिर की सूचना पर अलग - अलग मामलों में बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पहली घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय ने अरविन्द तिवारी को बताया पीडिता थाना बलौदा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि गत 13 अप्रैल को जब वह अपने घर में खाना बना रही थी। उसी समय आरोपी उमेश भारती जबरन घर अंदर घुसकर बेईज्जती करने की नियत से उसका हाथ बाह पकड़ने लगा। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 160 / 22 धारा 454 , 354 , 354 (क) भादवि कायम कर विवेचना में लेकर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ० अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के द्वारा महिला संबंधी प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश के परिपालन में उपपुलिस अधीक्षक निकोलस खलखो के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में स्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी की सघन पता तलाश कर मुखबिर की सूचना के आधार पर आज आरोपी उमेश भारती पिता स्व० देवकुमार भारती (उम्र 25 वर्ष) साकिन कुरमा वार्ड क० 03 थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा (छ०ग०) को बलौदा पुलिस ने विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया , जिसमें सउनि कपिल साहू , आरक्षक विरेन्द्र टण्डन , श्यामभूषण राठौर , मो० शहबाज , दिलीप माथुर , संतोष रात्रे , लखेश विश्वकर्मा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। वहीं दूसरे मामले के बारे में थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा अवैध गांजा , शराब एवं नशीले पदार्थ में रोक लगाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके पालन में गत 15 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक चांपा निवासी आरोपी योगेन्द्र देवांगन पिता महेन्द्र देवांगन (उम्र 21 वर्ष) अपने सफेद रंग की स्कूटी कमांक सीजी 11 एएल 4240 में मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर विधिसम्मत कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी बलौदा विवेक पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में सउनि कपिल साहू एवं स्टाफ द्वारा घटना स्थल घाठाद्वारी तालाब के पास मेन रोड में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर चेक किया गया। आरोपी योगेन्द्र देवांगन के कब्जे से 800 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीब चार हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कूटी को जप्त किया गया है। आरोपी योगेन्द्र देवांगन पिता महेन्द्र देवांगन उम्र 21 वर्ष हनुमान चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा (छ०ग०) के विरूद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 164 / 22 धारा 20 बी स्वापक औषधि मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विवेक पाण्डेय , सउनि कपिल साहू , प्रमोद महार , प्रधान आरक्षक सफी उल्लाह , आरक्षक विरेन्द्र टण्डन , सरीफुद्दीन खान , संतोष रात्रे , श्यामभूषण राठौर , मो० शहबाज , विवेक ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.