Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 30, 2022

दुर्ग जिला - अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में शनिवार को संघ के सभागार मेंदोपहर 2 बजे से दुर्ग कोर्ट से अन्यत्र स्थानांतरित हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीशो का बिदाई समारोह आयोजित...

 18 माह पूर्व जब यहाँ जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हुआ था तब यहाँ के संघ से जो वादा किया था उनमें से 80%कार्य हो चुका है 20%काम अभी बाकी है। उसका मुझे बेहद खेद है...


दुर्ग शहर - जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में शनिवार को संघ के सभागार में दोपहर 2 बजे से दुर्ग कोर्ट से अन्यत्र स्थानांतरित हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रज्ञा पचौरी,मधु तिवारी,अविनाश के त्रिपाठी, ममता भोजवानी,नीरू सिंह,आलोक उपाध्याय का बिदाई समारोह आयोजित किया गया 

सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया  पश्चात पुष्पाहार से स्वागत किया गया ,संघ की ओर से शांल श्रीफल मोमेंटो भेंट कर उन्हें बिदाई दी गई समारोह को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि



 

दुर्ग के अधिवक्ता संघ से मैंने बहुत कुछ सीखा है मेरा सबसे ज्यादा कार्यकाल दुर्ग में ही रहा है मैं 18 माह पूर्व जब यहाँ जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हुआ था तब यहाँ के संघ से जो वादा किया था उनमें से 80%कार्य हो चुका है 20%काम अभी बाकी है ।


उसका मुझे बेहद खेद है उन्होंने अधिवक्ताओ से सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया कार्यक्रम को स्थान्तरित हुए अन्य न्यायधीशों ने संबोधित करते हुए यहाँ बिताए हुए पलो को याद किया  अध्यक्ष नीता जैन सहित सभी पदाधिकारियों ने उनका तिलक लगाकर शाल श्री फल भेंट कर सम्मान किया

 कार्यक्रम का संचालन सचिव रविशंकर सिंह व आभार प्रदर्शन अनिल जायसवाल ने किया इस अवसर पर न्यायालय के सभी न्यायाधीश ,संघ के पदाधिकारी प्रशांत जोशी,सुनीता कसार, कृष्णराज चंदेल,मोनिका सिंह,द्रोण ताम्रकर,


के पी साहू,अशोक सिन्हा, आकाश कश्यप,चंद्रकला साहू सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी मो.दानिश परवेज़ व मनोज मिश्रा ने दी है।

       


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad