Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 25, 2022

नियमितीकरण की मांग को लेकर मनरेगा कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के 20वे दिन आज सिमगा

 नियमितीकरण की मांग को लेकर मनरेगा कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के 20वे दिन आज सिमगा


 विकासखंड के समस्त मनरेगा कर्मचारीयों के द्वारा जल सत्याग्रह किया गया। गौरतलब है कि राज्य भर के समस्त में मनरेगा कर्मचारी 4 अप्रैल 22 से अनिश्चितकालीन हड़ताल में है। सरकार द्वारा अब तक सकारात्मक पहल नहीं किए जाने से नाराज सिमगा विकासखंड सहित राज्य के लगभग सभी विकास खंडों में  आंदोलन तीव्र हो गया है।


विगत 4 अप्रैल से मनरेगा अधिकारी कर्मचारी ग्राम रोजगार सहायक मनरेगा  महासंघ के क्रांति आह्वान पर हड़ताल में है।विगत 1 अप्रैल से ही लाखो की संख्या में काम देने वाले योजना में मजदूर संख्या ब्लॉक सहित जिले में शुन्य हो गई है।  

जबकि पिछले वर्ष भीषण कोरोना काल मे भी अप्रेल मई के महीने में लाखों लोगों को रोजगार देकर इन्ही मनरेगा कर्मचारियों ने कीर्तिमान स्थापित किया था।जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में विभिन्न श्रेणीयों में छग सरकार को पुरुस्कार भी मिला।

मनरेगा महासंघ अपने दो सूत्रीय मांग पहला जनघोषणा पत्र  को आत्मसात करते हुवे समस्त मनरेगा अधिकारी/कर्मचारी/ग्राम रोज़गार सहायको का नियमितीकरण एवमं दूसरा ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण कर समस्त मनरेगा कर्मचारियों पर 1966 पंचायती अधिनियम लागू करने को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जिला व ब्लॉक मुख्यालयों में कर रहे है।

*पांव पर पड़े छाले फिर भी हौसला हिमालय से लेना है जो नियमितीकरण* 

 विगत 12 अप्रेल से दंतेवाड़ा से दांडी मार्च के रूप में अधिकारी कर्मचारीओ व ग्राम रोजगार सहायकों का जत्था पैदल रायपुर के लिए निकल चुके है जिनका कारवां राजधानी रायपुर की ओर बढ़ते जा रहे है और सँख्या भी बढ़ते जा रहा है।दांडी यात्रा में शामिल यात्रिओ के पैरों में छाले पड़ गए है भर भी हौसला बुलंद कर अपने मांग पर अडिग चलते जा रहे है।।

*मुख्यमंत्री जी केंद्र के कर्मचारी हो कहकर पल्ला झाड़ रहे है*

विभिन्न जिलों पर दौरे व कार्यक्रम के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन देने पर वे मनरेगा केंद्र की योजना है आप लोग केंद्र के कर्मचारी हो कहकर आंदोलनकारियों को बैरंग लौटा रहे है।

जबकि सभी योजनाओं चाहें व केंद्र प्रवर्तित हो या राज्यों के अधिकारी कर्मचारियों की नियुक्ति वेतन भत्ते, कार्य की प्रवित्ति का निर्णय राज्य सरकार ही करती आ रही है।

मनरेगा भी ठीक वैसे ही है जैसे कि अन्य योजनाएं जबकि मनरेगा योजनाओं से हटकर एक अधिनियम है।जिसके अनुसार पंजीकृत मजदूरों को 100 दिवस रोजगार की गारंटी दिया गया है।

अगर मनरेगा के अधिकारी कर्मचारी मात्र अधिनियम के केंद्रीय वित्त पोषण से केंद्रीय कर्मचारी या केंद्र का मामला हो जाता है तो माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को मुखर होकर मनरेगा कर्मचारीओ के आंदोलन का नेतृत्व करते हुवे दिल्ली तक बात पहुंचानी चाहिए।क्योंकि योजना कही की हो मनरेगा अधिकारी कर्मचारी छग के ही नागरिक है मतदाता है।

*आगे ओर उग्र होगा आंदोलन*

मनरेगा महासंघ के जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों ने चर्चा में बताया कि प्रतिदिन अलग अलग गतिविधियों से हड़ताल करके वे अपना धरना प्रदर्शन जारी रखे है।प्रान्त स्तर से जो दिशा निर्देश मिलता है उसके अनुसार आगामी समय मे हड़ताल के और उग्र होने की आशंका है।जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन की ही होगी।

सिमगा ब्लॉक से प्रकाश पाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad