Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 25, 2022

बस को देख रहा था बुजुर्ग, पीछे से कंटेनर ने मारी टक्कर, मौत

 क्राइम सिवनी

बस को देख रहा था बुजुर्ग, पीछे से कंटेनर ने मारी टक्कर, मौत


सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

सिवनी। आज दिनांक 25/04/2022 थाना क्षेत्र बंडोल के राहीवाड़ा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी पंचर बस के पीछे खड़े बुजुर्गों को पीछे से आ रहे कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया।गंभीर चोट लगने की वजह से अस्पताल पहुंचने के पहले ही बुजुर्गों ने दम तोड़ दिया।पुलिस ने कंटेनर के चालक पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

बंडोल थाना प्रभारी पीएल देशमुख ने बताया है कि रविवार सुबह करीब 5 बजे जबलपुर से नागपुर जा रही शुक्ला ट्रैवल्स की यात्री बस क्रमांक एमपी 30 पी 0262 राहीवाड़ा के पास पंचर हो गई थी।इस दौरान कुछ यात्री बस से नीचे उतर गए थे।बस के टायर का पंचर बनने के दौरान चार पांच यात्री बस से उतर कर बस के पीछे खड़े हुए थे।इन यात्रियों में से नागपुर महाराष्ट्र के अंजनी क्षेत्र निवासी अनिल कुमार पुत्र बाबूलाल धूरिया (63) बस की ओर मुंह कर खड़ा था जबकि चार पांच अन्य यात्री जबलपुर रोड की ओर मुंह कर खड़े हुए थे।इसी दौरान जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहा कंटेनर क्रमांक एचआर 38 एए 7582 तेजी से खड़ी बस की ओर आता देख जबलपुर रोड की ओर मुंह कर खड़े यात्री हट गए, लेकिन बस की ओर मुंह कर खड़ा अनिल कुमार नहीं हट पाया और कंटेनर की चपेट में आ गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बंडोल पुलिस ने हंड्रेड डायल की मदद से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।कंटेनर की टक्कर से बस में सवार अन्य यात्रियों को हल्की चोंटे आई हैं।

बंडोल थाना प्रभारी ने बताया है कि बस को टक्कर मारने के बाद कंटेनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे जब्त कर थाने नहीं लाया जा सकता था। इसीलिए हाइड्रा वाहन की मदद से कंटेनर को सड़क के किनारे खड़ा करवा दिया गया है।उन्होंने बताया है कि ट्रक में कौन सा सामान लोड है इसकी जानकारी कंटेनर के चालक को भी नहीं है, इसीलिए कंटेनर के हेल्पर को ट्रक की सुरक्षा के लिए वहीं छोड़ दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad