Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 21, 2022

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षाः जिले के 44 परीक्षा केंद्रों में नौ हजार 316 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

 नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षाः जिले के 44 परीक्षा केंद्रों में नौ हजार 316 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा


कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 30 अप्रेल 2022 को

कोरबा 21 अप्रैल 2022/जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 30 अप्रेल 2022 को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक आयोजित की जायेगी। चयन परीक्षा के लिए जिले में 44 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इन परीक्षा कंेद्रों पर नौ हजार 316 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा ने बताया कि चयन परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट ूूूण्दंअवकंलंण्हवअण्पद के माध्यम से पंजीकरण नंबर एवं जन्मतिथि का पासवर्ड के रूप में उपयोग कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है। 

 उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र प्राप्त करने के पश्चात् उक्त प्रवेश पत्र में हेडमास्टर या प्रधान पाठक के हस्ताक्षर करवाकर परीक्षा के दिन 30 अपै्रल को परीक्षा के पूर्व प्रत्येक अभ्यर्थी अपने-अपने परीक्षा केन्द्र में जमा करेंगे। परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्रप पर सभी परीक्षार्थियों को सुबह 10ः30 बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया हैं। किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में मो.नं. भी जारी किये गये है। हेल्पलाईन नम्बर 8107231886, 9827409245 एवं 9131553205 पर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे के मध्य संपर्क कर सकते हैं।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad