Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 21, 2022

पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 24 अप्रैल को कोरबा शहर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 13 हजार 038 परीक्षार्थी होंगे शामिल

 पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 24 अप्रैल को कोरबा शहर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 13 हजार 038 परीक्षार्थी होंगे शामिल


कोरबा 20 अप्रैल 2022/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 का आयोजन 24 अपै्रल 2022 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र व्यापमं के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा के लिए कोरबा शहर में कुल 39 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर 13 हजार 038 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र के लिए दूरभाष नंबर 07759-221458 भी जारी किया गया है। परीक्षा के दिन परीक्षार्थी दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उक्त परीक्षा के लिए जिला कार्यालय कोरबा में भी अधीक्षक कक्ष क्रमांक 06 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में परीक्षा के दिन सुबह नौ बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए दो कर्मचारियों श्री फूलसिंह अरविंद मो.नं. 9009789772 एवं श्री राम जनेलू मो.नं. 6267007406 की ड्युटी भी लगा दी गई है।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा स्थलों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए चार उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक उड़नदस्ता दल में तीन-तीन अधिकारी शामिल किए गए हैं। दल क्रमांक 01 में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. तेजराम राठिया, व्याख्याता  रामचरण साहू एवं व्याख्याता  ललिता पटेल शामिल किये गये हैं। दल क्रमांक दो में व्याख्याता  मानसिंह राठिया, व्याख्याता  प्रकाश राठौर एवं व्याख्याता  बसंती ठाकुर शामिल है। दल क्रमांक तीन में व्याख्याता  महेन्द्र रात्रे, व्याख्याता  बी.आर. बाघमारे एवं व्याख्याता संगीता साहू शामिल है। दल क्रमांक चार में व्याख्याता श्री दयाशंकर साहू, व्याख्याता श्री मनीष श्रीवास एवं व्याख्याता श्रीमती एम.धनलक्ष्मी शामिल है। उड़नदस्ता दल कोरबा शहर में बनाये गये 39 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लेंगे।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad