Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 21, 2022

विद्यालय चयन परीक्षा: दावा आपत्ति उपरांत अंतिम मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची जारी

 एकलव्य विद्यालय चयन परीक्षा: दावा आपत्ति उपरांत अंतिम मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची जारी


कोरबा 20 अप्रैल 2022/ एकलव्य आदर्श विद्यालय में वर्ष 2022-23 के लिए कक्षा छठवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा परिणाम में प्राप्तांक के संबंध में प्राप्त दावा आपत्ति उपरांत अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गयी है। कक्षा में प्रवेश के लिए कांउसलिंग की सूचना अलग से प्रकाशित की जाएगी। 
चयन परीक्षा का आयोजन 03 अप्रैल को किया गया था। परीक्षा पश्चात् उत्तर पुस्तिकाओं का मुल्यांकन पश्चात् परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम के संबंध में 13 अपै्रल तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था। दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात् बालक एवं बालिकाओं की अंतिम मेरिट चयन सूची व प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गयी है।  
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा श्रीमती माया वारियर ने बताया कि चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला, लाफा(पाली) और रामपुर(पोंडी उपरोड़ा) से कर सकते हैं। चयन एवं प्रतीक्षा सूची कोरबा जिले के वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओव्ही डॉट इन पर अपलोड की गयी है। जिसका अवलोकन कर सकते हैं। इसी प्रकार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली एवं पोडी-उपरोडा से भी चयन एवं प्रतीक्षा सूची की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।  

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad