रेलवे ट्रैक मे दो टुकड़ों में मिली 45 वर्षीय युवक की लाश पता चला गया है दुखीराम कश्यप निवासी भेड़ीमुड़ा के रूप में शिनाख्त की गई
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर :–बेलगहना और टेंगनमाड़ा के बीच भदरा पारा रेलवे ट्रैक मे 45 वर्षीय व्यक्ति की मिली लाश को दुखीराम कश्यप निवासी भेड़ीमुड़ा के रूप में शिनाख्त की गई है, दुखीराम कश्यप भीम चौक में राधा माधव मंदिर के सामने किराने की दुकान चलाता था, जिसकी जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस उक्त स्थल पर पहुंच गई थी,
रेलवे ट्रैक पर मिली लाश से अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह हत्या है या आत्महत्या ,,पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि व्यक्ति ने खुदआत्महत्या की है या कोई और बात है फिलहाल पुलिस के द्वारा परिजनों को बुलाकर लाश की पहचान करा कर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.