बालाघाट में गॉट टैलेंट की शुरूआत, बच्चों ने बिखेरे जलवे
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।रोटरी क्लब ऑफ वैनगंगा के 14वें बालाघाट महोत्सव-2022 का आयोजन 11 से 19 अप्रैल तक नगर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में हो रहा है। महोत्सव में व्यापार को बढ़ावा देने के साथ ही फन-फुड का आनंद लोगों को आकर्षित कर रहा है। रोटरी क्लब ऑफ वैनगंगा ने लिटिल चैंप किड्स फैशन शो का आयोजन किया।इस आयोजन में विविध प्रकार के आयोजन कर लोगो का मनोरंजन भी किया जा रहा है।
नमन बने मास्टर लिटिल चैंप, अर्निका बनी मिस लिटिल चैंप
रोटरी क्लब ऑफ वैनगंगा के रविवार रात लिटिल चैंप किड्स फैशन शो का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें जजो के निर्णय पर नमन पटेल को मास्टर लिटिल चैंप और अर्निका जैन को मिस लिटिल चैंप का खिताब दिया गया। वहीं प्रतिभागी में मास्टर लिटिल चैंप फर्स्ट रनरअप हर्षित बोथरा, सेकंड रनरअप निहाल अग्रवाल और मिस लिटिल चैंप फर्स्ट रनरअप वंशिका तनवानी और सेकंड रनरअप अश्नी पटेल रही।
इंडिया गॉट टैलेंट की तर्ज पर बालाघाट गॉट टैलेंट की शुरूआत
रोटरी क्लब ऑफ वैनगंगा ने बालाघाट महोत्सव-2022 से की। जिसमें एक ही मंच पर कई प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुति दी। क्लब के सदस्यों ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ वैनगंगा महोत्सव को डोम से कवर किया गया है।
इसके साथ ही बालाघाट महोत्सव में इंटर स्कूल सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए झूले, फुड प्रेमियों के लिए फुड स्टॉल और हर व्यक्ति की पसंद और जरूरत की सामग्रियों के स्टॉल लगाए गए।इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर आनंद ले रहे हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.