नए ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर शिक्षक से ₹250000 की ठगी कोटा पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को किया गिरफ्तार
कोटा से सुरेंद्र मिश्रा---कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गनियारी निवासी 57 वर्षीय पीड़ित शिक्षक सतानंद साहू पिता बुधराम साहू को नए ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर आरोपी संतोष वस्त्र कार्विता छोटे लाल वस्त्र कार उम्र 45 वर्ष ग्राम उसलापुर निवासी के द्वारा विगत फरवरी-मार्च 2022 में ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए ढाई लाख रुपए की ठगी कर ली जब इसकी भनक पीड़ित व्यक्ति को लगी तो उनके द्वारा कोटा थाना में पहुंचकर के इसकी शिकायत की गई तब कोटा थाना प्रभारी दिनेश कुमार चंद्रा के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को आज सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.