भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की तैयारी में जुटा सर्व ब्राह्मण समाज
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट। आगामी माह भगवान परशुराम की जन्मोत्सव आने वाली है जिसको लेकर सर्व ब्राह्मण समाज ने तैयारियां शुरू कर दी है।इस अवसर पर आठ मई को नगर सहित पूरे जिले में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा,साथ ही भव्य शोभायात्रा एवं विविध कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप प्रदान करने का कार्य तेजी से चल रहा है। सर्व ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि विगत दिवस नगर में जो सामाजिक बैठक आयोजित की गई थी उसमें युवा विंग, पुरूष विंग, महिला विंग के तरफ से जो सुझाव आयोजन को लेकर दिए गए थे उसको गंभीरता से लिया गया है और उस पर किस तरह से अमल किया जाए उस पर संगठन के विविध पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श भी किया जा रहा है। शोभायात्रा यादगार रहे और समाज में जनता में अपना एक सकारात्मक एवं रचनात्मक संदेश देने में सफल हो, इस पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रीत किया जा रहा है।
भगवान परशुराम त्रेतायुग में एक ब्राम्हण ऋषि के यहां जन्में थे जिन्हें विष्णु के 19वां अवतार कहा जाता है।उन्होंने बताया कि सर्व ब्राम्हण समाज का स्वयं का भवन निर्माण कार्य की प्रशासनिक प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। जैसे ही वह पूर्ण होगी भवन निर्माण का कार्य भूमिपूजन करके प्रारंभ कर दिया जाएगा। यह भवन भी सर्वसुविधायुक्त बने इसके प्रयास किए जाएंगे।सर्व ब्राम्हण समाज अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन करने में कहीं पीछे नहीं है। संगठन की जहां उपस्थिति होना चाहिए वहां वह उपस्थित होकर अपनी जागरूकता का परिचय देता है।ब्राह्मण समाज,समाज के साथ साथ दूसरे समाज के लोगो की भी मदद के लिए सदैव तत्पर रहता है जो काबिले तारीफ है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.