रायपुर राजधानी की सड़कों में अस्त व्यस्त यातायात से राजधानी वासी त्रस्त
सी.एन.आई.न्यूज के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट
रायपुर .-राजधानी के प्रायः सभी प्रमुख मार्गों मे यातायात व्यवस्था नजर आने लगी है अस्त व्यस्त यातायात से शहर के वासी त्रस्त हो रहे हैं।
आए दिन शहर मे रैली, धरना, धार्मिक जूलूस, बारात, के अलावा राजधानी होने से अन्य शहरों से लोगों का भारी संख्या मे रायपुर आना होता है । रायपुर छत्तीसगढ़ का प्रमुख व्यवसायिक केंद्र होने के कारण छत्तीसगढ़ के अलावा ओड़िसा का व्यवसाय का केंद्र भी है।
ऐसी स्थिति मे शहर के सभी प्रमुख मार्गों मे दिन भर मे अनेक बार चक्काजाम की स्थिति हो जाती है ।शहर के सभी मार्गों मे ठेला गुमटी एवं अव्यवस्थित पार्किंग होने के कारण भी यह समस्या विकराल रूप ले रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा इस समस्या से निजात पाने हेतू अनेक प्रयोग किया जा चुका है। लेकिन यह समस्या दिनो दिन विकराल रूप ले रही है।
शहर मे चल रहे अवैध आटो रिक्शा एवं सड़क घेर कर अवैध रूप से व्यवसाय करने वालों ,एवं अवैध पार्किंग करनेवालों से सख्ती से निपटने से कुछ हद तक समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता हैं।जिन मार्गों मे यह समस्या लगे रहती है। जिसमे प्रमुख रूप से लाखेनगर से बुढ़ापारा, जयस्तंभ से शारदा चौक,फाफाडीह से वाल्टेयर रेल्वे लाईन, रेल्वे स्टेशन से तेलघानी नाका, रामसागर पारा से तात्यापारा, आमापारा से आजाद चौक.से शारदा चौक.जयस्तंभ से फाफाडीह और शहर की सभी गली एवं सड़कों मे यातायात अस्त व्यवस्त होना आम समस्या बन चुकी है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.