शोकाकुल परिवार से मिलने कंलगपुर पहुंचे विधायक निषाद
गुण्डरदेही । संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद सोमवार को ग्राम कलंगपुर में लोकेश सिन्हा के यहां शोक कार्यक्रम में शामिल होकर उनके पुत्र सिध्दार्थ सिन्हा के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया गौरतलब है कि कंलगपुर निवासी लोकेश सिन्हा का पुत्र सिद्धार्थ सिन्हा 16 वर्षीय का शनिवार को तांदुला नहर में फुंडा के पास हाथ पैर धोते समय उनका पैर फिसल गया जहां उनकी मौत डुबने से हो गई । इस अवसर पर भोजराज साहू ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहू राजेंद्र जैन पुष्पा सिन्हा सरपंच कंलगपुर व गोविंद सिन्हा आदि मौजूद थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.