पंवार राम मंदिर ट्रस्ट के बैठक में शामिल हुए पूर्व मंत्री व सांसद
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बिरसा/बालाघाट।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम नवमी के पावन पर्व पर पंवार समाज ने बैहर में भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर पंवार राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक का आयोजन किया जिसमें समाज के पदाधिकारियों सहित गणमान्य नागरिक और पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन तथा सांसद ढाल सिंह बिसेन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
जिसमें सभी महानुभावों ने अपने अपने विचार व्यक्त कर समाज को नई दिशा देने का सुझाव दिया।वही ट्रस्ट के पदाधिकारियों का नवीन चुनाव भी किया गया।जिसमें ट्रस्ट का अध्यक्ष ललित पटेल,उपाध्यक्ष यशवंत शरणागत एवं सचिव रमेश चौहान को मनोनीत किया गया।नवीन अध्यक्ष ने बताया कि ट्रस्ट ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर मैं खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा।वही पंवार राम मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष यशवंत शरणागत ने कहा कि समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर कर समाज को नई ऊंचाई तक ले जाने का भरसक प्रयास किया जाएगा जिस पर समय समय पर समाज की बैठक कर समाज के बुद्धजीवियों से विचार विमर्श कर समाज के हित में कार्य किया जाएगा।सभी नवीन पदाधिकारियों को ट्रस्ट के महासचिव ने शुभकामनाएं प्रेषित किया है।वही सांसद ढाल सिंह बिसेन, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष व बालाघाट विधानसभा के विधायक गौरीशंकर बिसेन एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष उमेश देशमुख ने समाज को नई दिशा देने नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दिया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.